logo

ट्रेंडिंग:

आइंस्टीन, स्टीफन हॉकिंग से ज्यादा IQ वाला बच्चा, सिर्फ 10 साल है उम्र

पिछले कुछ दिनों से एक बच्चा चर्चा में है। इस बच्चे की उम्र सिर्फ 10 साल है लेकिन इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इसका IQ आइंस्टीन से भी ज्यादा है।

krish arora

कृष अरोड़ा, Image Source: Social Media

अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग की पहचान दुनिया के सबसे तेज दिमाग वाली शख्सियतों के तौर पर होती है। इन दोनों के IQ स्कोर को अब तक सबसे ज्यादा माना जाता रहा है। अब भारतीय मूल का एक ब्रिटिश बच्चा IQ स्कोर के मामले में इन दोनों से आगे निकल गया है। कहा जाता है कि आइंस्टीन का IQ स्कोर 160 ही था जबकि कृष अरोड़ा नाम के 10 साल के इस बच्चे का IQ स्कोर 16 है। इतनी कम उम्र में ही यह बच्चा मैथ्स में 100 पर्सेंट नंबर ला रहा है और 10 साल की उम्र में उसने 11वीं कक्षा के सवालों को भी बहुत आसान बताया है। बच्चे का कहना है कि वह सिर्फ गुणा-भाग ही करता है, प्राइमरी स्कूल उसके लिए बोरिंग है और उसे अल्जेबरा यानी बीजगणित बहुत पसंद है।

 

162 का IQ स्कोर होने के नाते कृष अरोड़ा को दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों में गिना जाने लगा है। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, कृष अरोड़ा के IQ को मेनसा ने भी स्वीकार कर लिया है। मेनसा एक प्रतिष्ठित बौद्धिक और सामाजिक सोसायटी है। लंदन में रहने वाले कृष का दिमाग पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक में भी बहुत तेज चलता है और वह पियानो बजाने के मामले में भी अवॉर्ड जीत चुके हैं। कृष का नाम ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक की 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है क्योंकि कृष ने 6 महीने में ही 4 ग्रेड हासिल कर लिया। मौजूदा समय में कृष के पास पियानो का ग्रेड 7 का सर्टिफिकेट है।

 

पियानो कई प्रतियोगिताओं में खुद से चार-पांच साल बड़े लड़कों को हरा चुके हैं। वह लंबी-लंबी म्यूजिक कंपोजीशन को बिना देखे बजा सकते हैं क्योंकि इसे वह बेहद आसानी से याद कर सकते हैं। कृष को अपने ऊपर भरोसा भी खूब है और उनका कहना है कि उन्होंने इन प्रतियोगिताओं से पहले नर्वसनेस बिल्कुल भी नहीं होती है। कृष का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा शतरंज पसंद है और उनके पैरेंट्स ने अब उनके लिए एक चेस टीचर का भी इंतजाम कर दिया है। उनके पैरेंट्स का कहना है कि कृष अक्सर उस टीचर को ही हरा देते हैं जो उन्हें चेस सिखाने आता है।

कौन है कृष अरोड़ा?

 

भारतीय मूल के निश्चल अब लंदन में बस गए हैं। उनकी पत्नी मौली से उनका यह बेटा कृष पैदा हुआ है। मौली और निश्चल दोनों ही इंजीनियर हैं। मौली बताती हैं, '4 साल की उम्र से ही वह ऐसी चीजें करने लगा जो उसकी उम्र से कहीं आगे थीं। वह पढ़ने, याद करने और मैथ्स सॉल्व करने में बहुत तेज है। चार साल की उम्र में ही वह दशमलव वाले गुणा-भाग बहुत आसानी से कर लेता था।'

कैसे पता चलता है IQ?

इसे इंटेलिजेंट कोशिएंट कहा जाता है। हालांकि, इससे जुड़े दावे हमेशा से विवाद की वजह रहे हैं क्योंकि इसे मापने में कई तरह की त्रुटियां भी हो सकती हैं। कहा जाता है कि अगर IQ 70 से कम हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होता है।

 

IQ मापने के लिए साइकोलोजिस्ट टेस्ट करते हैं। IQ मापने के लिए आपकी वास्तविक उम्र और आपकी बौद्धिक उम्र यानी आपके दिमाग के हिसाब से आपकी उम्र का अनुपात निकाला जाता है। अगर किसी 10 साल के बच्चे की मेंटल एज भी 10 साल ही है तो उसका IQ 100 गिना जाता है। किसी की मेंटल एज का पता लगाने के लिए साइकोलॉजिस्ट कुछ सवाल पूछते हैं। आपकी वास्तविक उम्र की तुलना में आपकी मेंटल एज कम और ज्यादा दोनों हो सकती है। यानी अगर आप 20 साल के हैं तो आपकी मेंटल एज 20 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap