logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं संजय कौशिक? जिन पर अमेरिकी कोर्ट ने लगाए गंभीर आरोप

अमेरिकी न्याग विभाग ने भारतीय नागरिक संजय कौशिक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अगर संजय दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 20 साल तक जेल की सजा हो सकती है।

Sanjay Kaushik, Sanjay Kaushik Aviation, Sanjay Kaushik USA Russia

सांकेतिक तस्वीर (स्त्रोत- गूगल)

शेयर करें

google_follow_us

अमेरिका ने भारतीय नागरिक पर बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने 57 वर्षीय संजय कौशिक पर रूस के लिए विमानन सामग्री हासिल करने का आरोप लगाया है। न्याय विभाग ने शुक्रवार (22 नवंबर) को एक प्रेस रिलीज में कहा कि संजय कौशिक को 17 अक्टूबर को मियामी में गिरफ्तार किया गया था और गुरुवार (21 नवंबर) को उनके खिलाफ आरोप तय किए गए। इस मामले में अगर संजय दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें 20 साल की जेल और 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

 

भारतवंशी पर लगे गंभीर आरोप

 

संजय कौशिक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने निर्यात नियंत्रण कानून का उल्लंघन कर रूस के लिए नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार के विमानन सामग्री अवैध रूप से निर्यात करने की साजिश रची थी। इसके अलावा उन पर नेविगेशन और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के अवैध निर्यात और उसके संबंध में झूठे बयान देने का भी आरोप है। कोर्ट के अनुसार, मार्च 2023 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तो संजय कौशिक ने रूस के लिए अमेरिका से अवैध रूप से एयरोस्पेस सामान और टेक्नोलॉजी हासिल करने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी।

 

दिल्ली कैंट के मेहरम नगर में है संजय कौशिक की कंपनी

 

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि नई दिल्ली स्थित एयर चार्टर प्रदाता 'अरेजो एविएशन' के मैनेजिंग पार्टनर संजय कौशिश को मियामी में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह ऑफिशियल दौरे पर भारत से आए थे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 'अरेजो एविएशन' दिल्ली कैंट के मेहरम नगर में स्थित है और यह एक विमानन सेवा कंपनी है जो चार्टर विमान, एयर एम्बुलेंस, कमर्शियल, सामान्य और कॉर्पोरेट विमानों के कलपुर्जे और पायलट मुहैया कराती है।

 

संजय कौशिक फिलहाल ओरेगॉन जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी रिहाई के लिए अब तक अपील नहीं की है।

Related Topic:#india us relations

और पढ़ें