logo

ट्रेंडिंग:

शराब से ज्यादा ये चीजें बढ़ा रही है फैटी लिवर का खतरा, शरीर को कर देता है खोखला

फैटी लिवर की समस्या पहले अधिक शराब पीने वालों को होती थी लेकिन अब चीजें बदल गई है। लैंसेट की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 10 में से 4 लोग फैटी लिवर की बीमारी से पीड़ित है।

Fatty Liver

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हम में से ज्यादातर लोग सेडेंटरी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। इसकी वजह से डायबिटीज, मोटापा और लिवर संबंधियों बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। भारत में फैटी लिवर की समस्या आम होती जा रही है। हाल ही में The Lancet Regional Health में रिपोर्ट पब्लिश हुई है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में लगभग 38.9% लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें से कई लोगों में फाइब्रोसिस के शुरुआती लक्षण भी दिखे हैं।

 

फाइब्रोसिस लिवर को होने वाले गंभीर नुकसान का पहला स्टेप माना जाता है। अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। आइए जानते हैं फैटी लिवर क्या होता है?

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस में खूब मेहनत करके क्या मिलेगा? चौंका देगी यह रिपोर्ट

क्या होता है फैटी लिवर?

जब लिवर में 5% से ज्यादा फैट जमा होता है तो उस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। फैटी लिवर दो प्रकार से होता है एक अल्कोहोलिक फैटी लिवर और दूसरा नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर होता है। पहले लोगों को यह बीमारी अधिक शराब पीने की वजह से होती है लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब यह बीमारी मुख्य रूप से खराब लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिक समस्याओं की वजह से हो रहे हैं।

स्टडी में क्या पाया गया?

इस स्टडी में भारत के 27 शहरों से 7,700 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि 38.9% लोगों में फैटी लिवर के लक्षण मिले थे। खास बात यह है कि इस स्टडी में जानबूझकर शराब पीने वाले लोगों को शामिल नहीं किया गया था। स्टडी में फैटी लिवर का मुख्य कारण हाई ब्लड शुगर था जो कि मेटाबॉलिक समस्या है जिसे मेटाबॉलिक डिसफंक्शन एसोसिएटेड स्टीटोहेपटाइटिस (MASH) कहा जाता है। ये लिवर कैंसर का प्रीकर्सर है। अधिक फैट और शुगर वाली चीजों को खाने से MASH बनता है जो दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा है।

 


1.7% लोगों में लिवर फाइब्रोसिस पाया गया लेकिन जिन लोगों में फैटी लिवर था उनमें यह आंकड़ा बढ़कर 6.3% हो गया था। इसके अळावा जिन लोगों में मोटापा और डायबिटीज दोनों थे उनमें लिवर फाइब्रोसिस का दर 8-9% तक था।

 

यह भी पढ़ें: AI की मदद से रखें सेहत का ख्याल, जानिए इन टूल्स के बारे में जो बनेगा आपका डॉक्टर

फैटी लिवर के लक्षण

  • पेट के ऊपर के हिस्से में दर्द होना
  • लगातार थकान और कमजोरी
  • भूख कम लगना
  • स्थिति गंभीर होने पर त्वचा और आंखों में पीलापन
  • पैरों में सूजन

बचाव का तरीका क्या है?

  • हेल्दी डाइट- डाइट में फ्रूट्स, हरि सब्जियां, सबूत अनाज, प्रोटीन और फाइबर वाली चीजों को शामिल करें। 
  • नियमित एक्सरसाइज- हर व्यक्ति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए ताकि फैटी लिवर की समस्या न हो।
  • शराब से दूरी बनाएं रखें।
  • खाने में प्रोसेस्ड फूड, शुगर वाली चीजों का सेवन करने से बचें।
Related Topic:#Fatty Liver

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap