logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जवान दिखने के लिए आप भी करवाना चाहती हैं बोटॉक्स, हो जाएं सावधान

पिछले कुछ समय में महिलाओं के बीच में बोटॉक्स ट्रीटमेंट का ट्रेंड बढ़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके क्या नुकसान है।

Botox Treatment

बोटॉक्स प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट इमेज- फ्रीपिक)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हम सभी हमेशा जवान दिखाना चाहते हैं। लेकिन ऐजिंग एक ऐसा प्रोसेस है जिसके कोई भी कम नहीं कर सकता है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर फाइन लाइंस, झुर्रियां, दाग-धब्बे होना आना आम बात है। ऐसे में त्वचा को अंदरुनी रूप से जवा रखने के लिए लोग बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवाते हैं। बोटॉक्स एजिंग प्रोसेस को स्लो कर देता है। बोटॉक्स ट्रीटमेंट में चेहरे और बालों लिए होता है। ये ट्रेंड महिलाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस ट्रीटमेंट के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं।

 

नीलम कोठारी से लेकर छवि हुसैन तक ने बोटॉक्स ट्रीटमेंट को लेकर अपना अनुभव बताया है। छवि ने अपने पोडकॉस्ट में बताया कि अगर ट्रीटमेंट गलत हो जाएं तो किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए इस ट्रीटमेंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

क्या होता है बोटॉक्स

 

बोटॉक्स एक इंजेक्टेबल कॉस्मेटिक प्रोसेस है जो मसल्स को रिलैक्स करता है। इसमें बोटूलिनम टॉक्सिन टाइप ए होता है। इस ट्रीटमेंट के जरिए झुर्रियों को कम किया जाता है। इसके अलावा आसपास की फाइन लाइंस भी कम हो जाती है। ये ट्रीटमेंट आम तौर पर माथे और आंखों के आस पास के एरिया में होता है।

 

कैसे काम करता है ट्रीटमेंट

 

बोटॉक्स ट्रीटमेंट आपके नवर्स सिस्टम को टारगेट करता है। ये मांसपेशियों को संकुचित करके स्टिमुलेट करता है। इस वजह से त्वचा पर झुर्रियां कम दिखती है। हालांकि ये कोई परमानेंट इलाज नहीं है। आपको कुछ महीनों बाद फिर से इस ट्रीटमेंट को करवाना पड़ता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इस तरह का कोई ट्रीटमेंट ना लें।

 

क्या है ट्रीटमेंट के नुकसान

 

  • ट्रीटमेंट वाली जगह पर दर्द और सूजन हो सकती है
    सिरदर्द और फ्लू के लक्षण दिखते हैं
    ड्राई आई
    इंजेक्शन वाली जगह पर इंफेक्शन भी हो जाता है।

कुछ लोगों को ट्रीटमेंट लेने के बाद कई तरह के बदलाव दिखते हैं। लेकिन ये सभी बदलाव कुछ देर के लिए ट्रीटमेंट की वजह से होता है।

 

ट्रीटमेंट गलत होने पर होती हैं ये समस्याएं

 

एक्ट्रेस छवि हुसैन ने अपने पोडकॉस्ट में बताया कि जब वो बोटॉक्स ट्रीटमेंट करवा रही थी तो थोड़ा हिल गई। इस वजह से डॉक्टर का हाथ हिल गया और इंजेक्शन गलत जगह लग गया। इस वजह से करीब साल भर तक मेरा चेहरा पैरलाइज रहा था। एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे लिए बहुत ही मुश्किल पल था। उर्फी जावेद ने भी बताया था कि उन्होंने लिप फिलर्स करवाया था। लिप फिलर्स गलत हो गए थे। इसके बाद उसे ठीक करने के लिए उन्हें काफी दर्द सहना पड़ा था।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की चिकित्सकीय जानकारी या इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

Related Topic:

और पढ़ें