हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग तरह- तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एजिंग एक ऐसी चीज है जिसका हम कुछ नहीं कर सकते हैं। उम्र बढ़ने की वजह से चेहरे पर फाइन लाइंस, दाग-धब्बे, झुर्रियां होना आम बात है। ऐसे में अपनी स्किन को जवां और खूबसूरत दिखाने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स लेते हैं। पिछले कुछ सालों में ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ा है। खासतौर पर बोटोक्स ट्रीटमेंट सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग भी करवा रहे हैं। बोटोक्स स्किन के अलावा बालों के लिए भी इस्तेमाल होता है। भारत में पिछले कुछ सालों में ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की डिमांड बढ़ी हैं। लोग अपने आप को जवान दिखाने के लिए बोटोक्स ट्रीटमेंट ले रहे हैं। क्या होता है बोटोक्स?
कैसे काम करता है बोटोक्स ट्रीटमेंट
बोटोक्स ट्रीटमेंट का इस्तेमाल चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए किया जाता है। बोटोक्स करवाने के बाद आपकी त्वचा सिकुड़ी हुई नहीं लगती है। आप जवान नजर आते हैं। ये इजेक्टेबल कॉस्मेटिक है जो मसल्स को रिलैक्स करता है। इंजेक्शन का इस्तेमाल आंखों के आसपास की झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करने के लिए होता है। बोटोक्स एक प्रोटीन डिरेक्टिव होता है जो त्वचा के अंदर जाकर मसल्स को रिलैक्स करता है। ये आपकी त्वचा में एजिंग की प्रकिया को स्लो कर देता है। हालांकि ये कोई परमानेंट इलाज नही है।
इस ट्रीटमेंट का असर 3 से 12 महीनों तक रहता है।
बोटोक्स ट्रीटमेंट के फायदे
अगर आप अपने होंठों को शेप में या हाईलाइट करना चाहते हैं तो बोटोक्स का सहारा ले सकती हैं। इसके अलावा अपनी आंखों को ब्रॉड और हाईलाइट करने के लिए भी बोटोक्स ले सकते हैं।
भारत में कितना बढ़ा है बोटोक्स ट्रीटमेंट का बाजार
डेटा कंपनी ग्लोबलडेटा के मुताबिक, भारत में फिलर्स की केस में बढ़ोत्तरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाजार में 2030 तक 5 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिलेगी। साल 2022 में 2,54,619 लोगों ने ब्यूटी ट्रीटमेंट लिए हैं। विशेषज्ञों का कहना, पिछले कुछ समय से फिलर्स और बोटोक्स ट्रीटमेंट लेने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। अगर आप इस तरह का ट्रीटमेंट लेने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नीलम कोठारी ने दिखाया था बोटोक्स ट्रीटमेंट का प्रोसेस
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बोटोक्स ट्रीटमेंट पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने रियलिटी शो 'फैबुलस लाइफ विद बॉलीवुड वाइब' में बोटोक्स ट्रीटमेंट के प्रोसेस को दिखाया था। पहली बार किसी शो में इस तरह के ट्रीटमेंट को ऑन कैमरा दिखाया गया है। नीलम ने खुद इसके बार में जानकारी दी थी। उन्होंने इस प्रकिया के बारे में बात करते हुए कहा था कि अगर कोई महिला ऐसा कोई ट्रीटमेंट लेती हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। वो खूबसूरत दिखने के बाद खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं। मैंने भी पहली बार बोटोक्स और लिप फिलर्स करवाया है।