logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केमिकल वाले रंग, होली को कर सकते हैं बदरंग, ऐसे करें स्किन केयर

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। हर साल हानिकारक रंगों की बिक्री बढ़ गई है। आइए जानते हैं इन केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करने से त्वचा को क्या नुकसान पहुंचता है।

Holi celebration

होली के रंग ( Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देशभर में होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली के समय में केमिकल वाले रंगों की बिक्री बढ़ जाती है। लोग धड़ल्ले से केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करते हैं। इन रंगों में लेड ऑक्साइड, क्रोमियम आयोराइड, कॉपर, सीसा और एल्युमीनियम ब्रोमाइड जैसे हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। इन केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करने से बाल, त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचता है।

 

केमिकल वाले रंगों से होली खेलने पर त्वचा में रैशेज, बर्निंग और रेडनेस की समस्या देखने को मिलती है। कुछ लोगों को इन रंगों की वजह से त्वचा पर दाने निकल आते हैं। इसके अलावा एलर्जी की भी समस्या देखने को मिलती है।

 

ये भी पढ़ें- महामारी बन रहा है मोटापा, 2050 तक तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा भारत

 

सिर्फ त्वचा ही नहीं सेहत के लिए है नुकसानदायक

 

होली के केमिकल वाले रंग सिर्फ त्वचा ही नहीं आंखों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन रंगों में सिलिका और सीसा मिलाया जाता है जो अगर आंखों में पड़ जाए तो खुजली और रेडनेस की समस्या होती है। इसके अलावा इन रंगों के अधिक इस्तेमाल से सांस लेने में भी दिक्कत होती है। होली खेलते समय ज्यादा मात्रा में रंग जाने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं जिसकी वजह से उल्टी, दस्त और पेट दर्द के इन्फेशन होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

ईको फ्रेंडली होली खेलें

 

कई लोग केमिकल से बचने के लिए ईको फ्रेंडली होली खेलते हैं। खुद से फूलों की पखुड़ियों से कलर बनाते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक गन और गुब्बारों का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। कुछ लोग सिर्फ फूलों की होली खेलते हैं। वह रंगों का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'आश्रम' के बाबा निराला को कई बार आया वर्टिगो अटैक, क्या है ये बला?


होली खेलते समय बरतें ये सावधानियां

 

होली खेलते समय हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। आप रंगों को बनाने के लिए फूलों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो तेसू के फूलों से भी होली खेल सकते हैं। कुछ लोग रंगों की जगह फूलों की होली खेलते हैं।

होली खेलने से पहले हैवी मेकअप ना करें। चेहरे पर सिर्फ सनसक्रीन और होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल करें।

फूल स्लीव्स के कपड़े पहनें

खुद को डिहाइडेशन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

होली में केमिकल वाले रंगों से चेहरे और स्किन को सुरक्षित रखने के लिए पहले ही तेल लगा लें। आप अपने बालों में नारियल का तेल लगाएं ताकि रंग से आपके बालों को कोई नुकसान ना पहुंचे। 

अगर गलती से आंख या मुंह में रंग चल जाए तो तुरंत साफ पानी से मुंह धो लें।

 

Related Topic:#Holi#Lifestyle News

और पढ़ें