logo

ट्रेंडिंग:

केजरीवाल की सियासी रेवड़ी से अलग है असल Revri, जानें इसकी रेसिपी

पूर्व सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कैंपेन रेवड़ी लॉन्च करके सियासत को गरमा दिया है। आप जानते हैं कि असली रेवड़ी कैसे बनती है।

reveri

रेवड़ी (क्रेडिट इमेज: इंस्टाग्राम)

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 'रेवड़ी कैंपेन' शुरुआत की है। 'रेवड़ी कैंपेन' ने देश की राजधानी दिल्ली की सियासत को गरमा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि जनता का पैसा, जनता की रेवड़ी तो उस पर हक भी जनता का ही है। आइए जानते हैं सियासत की रेवड़ी से असल रेवड़ी कितनी अलग है। हम सभी जानते हैं कि सर्दी के मौसम में तिल और गुड़ को मिलाकर रेवड़ी बनती है। ठंड के मौसम में तिल से बनी चीजों को खाने का फायदा होता है। ये हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि तिल की तासीर गर्म होती है जो आपके शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करती है। रेवड़ी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। रेवड़ी को दो तरीके से बनाया जाता है। एक गुड़ और दूसरा चीनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। अब रेवड़ी की इतनी बातें हो गई है तो इसकी रेसिपी के बारे में भी जान लेते हैं। 

 

रेवड़ी बनाने की सामग्री

 

गुड़ -150 ग्राम

पानी-1 कप

तिल- 250 ग्राम

कॉर्न सिरप- 2 चम्मच

घी- 1 चम्मच

केवड़ा -1 चम्मच

इलायची पाउडर- 2 चम्मच

 

रेवड़ी बनाने की विधि

 

तिल की रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ कर लें। इसके बाद आप गुड़ को तोड़कर टुकड़ों में रख लें। सबसे पहले एक कढ़ाई में तिल डालकर 5-6 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद उसमें कढ़ाई में गुड़ के टुकड़े और पानी को डालकर अच्छे से उबाल लें। गुड़ जब अच्छे से पक जाए तो उसमें एक बड़ा चम्मच घी, इलायची पाउडर, तिल और बेकिंग सोडा डालें। इसके बाद गुड़ के मिश्रण में तिल डालकर मिलाए और गैंस को बंद कर लें। इसके बाद आप उस मिश्रण से रेवड़ी बना लें। आप गुड़ की इन रेवड़ी को कुछ दिनों तक डब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं।

 

रेवड़ी खाने के फायदे

 

सर्दी में रेवड़ी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। तिल का सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। तिल प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। इसका सेवन करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं गुड़ का सेवन करने से आपकी डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।

 

 

 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap