logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ये हैं दुनिया की टॉप 10 बेस्ट फूड सिटी, जानें दिल्ली-मुंबई की रैकिंग

भारत का खानपान दुनियाभर में जाना जाता है। टेस्ट एटलस अवॉर्ड ने दुनिया के टॉप 10 बेस्ट फूड सिटीज की लिस्ट जारी की है।

mumbai food

फूड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हम में से ज्यादातर लोग खाने पीने की शौकीन होते हैं। खासतौर से हम भारतीय कोई भी शहरों हो वहां का खाना जरूर ट्राई करते हैं। हर राज्य की अपनी फेवरेट डिश है और अपना फ्लेवर है। हर राज्य का खानपान उनकी संस्कृति को भी दिखाता है। फिर चाहे मुंबई का वड़ा पाव हो या इंदौर का पोहा। हर शहर की अपनी खासियत है। लोग अक्सर कहते हैं कि दिल्ली की चाट और स्ट्रीट फूड बेस्ट है। अब ये कैसे तय हो कि किस राज्य का खाना सबसे ज्यादा अच्छा है। 

 

टेस्ट एटलस अवार्ड 2024-25 की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में दुनियाभर के शहरों के खाने की चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में शामिल किया गया। दुनिया की 100 सबसे बेस्ट फूड सिटी में मुंबई को पांचवां स्थान मिला है। मुंबई से पहले इटली का नेपल्स, मिलान, बोलांग और फ्लोरेंस का नाम शामिल नहीं है। टॉप 10 शहरों में रोम, पेरिस, विएना, तुरिन और ओसाका का नाम शामिल है।

 

यहां देखें टॉप 100 बेस्ट फूड सिटी लिस्ट

 

 

 

टेस्ट एटलस ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि मुंबई की भेलपुरी, पाव भाजी, वड़ा पाव और रगड़ा पेटिस जरूर ट्राई करना चाहिए। इसी के साथ लिस्ट में शहर के ट्रेडिशनल रेस्टोरेंट में म अश्राया, ठक्कर भोजानालय, कैफे मदरास का नाम शामिल किया गया है। इस लिस्ट में अमृतसर 43वें, नई दिल्ली 45वें और हैदराबाद 50वें नंबर पर है। रैकिंग लिस्ट में कोलकाता 71वें नंबर और चेन्नई 75वें नंबर पर है।

 

टेस्ट एटलस की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारत में सबसे अच्छा खाना कहां मिलता है? दुनियाभर में इस लिस्ट में पंजाब 7वें नंबर पर है। अमृतसरी कुलचा, टिक्का, शाही पनीर, तंदुरी मुर्ग और साग पनीर जरूर ट्राई करना चाहिए।  टेस्ट एटलस अवॉर्ड 2024-25 की लिस्ट में ये भी बताया गया कि दुनिया के बेस्ट क्यूजीन्स कौन से हैं। इस लिस्ट के टॉप 10 में भारत अपनी जगह नहीं बना पाया। 

Related Topic:

और पढ़ें