logo

ट्रेंडिंग:

हो जाएं सावधान, पार्टनर की दाढ़ी चुभने से होती है यह बीमारी

पुरुषों पर घनी और लंबी दाढ़ी अच्छी लगती है। क्या आप यह जानते हैं कि दाढ़ी की वजह से त्वचा की बीमारी बियर्ड बर्न हो सकता है। आइए इस बीमारी के बारे में जरूरी बातें जानते हैं।

beard burn

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

हम सभी ने स्किन बर्न, सन बर्न और हार्ट बर्न के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने बियर्ड बर्न के बारे में जानते हैं। पुरुषों पर लंबी और घनी दाढ़ी अच्छी लगती है। बियर्ड लुक में पुरुष चार्मिंग और हैंडसम लगते हैं। क्या आप जानते हैं दाढ़ी की वजह से बियर्ड बर्न की समस्या हो सकती है। यह एक त्वचा संबंधी परेशानी है। आइए जानते हैं क्या होता है बियर्ड बर्न? जब पुरुषों की सख्त चुभने वाली दाढ़ी महिलाओं की सेंसिटिव त्वचा के कॉन्टेक्ट में आती हैं तो रेडनेस, खुजली और जलन पैदा कर सकती है। यह परेशानी उन महिलाओं को ज्यादा होती है जिनके पार्ट्नर्स की दाढ़ी घनी और बड़ी होती है।

 

जब आपका पार्टनर आपको चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से पर किस करता है तो त्वचा में जलन और खुजली होने लगती है। अगर इस परेशानी को नजरअंदाज किया तो बाद में फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें- World Hepatitis Day: जानलेवा है लिवर की यह बीमारी, जानें लक्षण और बचाव

बियर्ड बर्न से होती है त्वचा में जलन

 दरअसल जब आपके पार्टनर की दाढ़ी त्वचा से रगड़ती है। तब स्किन में खुजली, सूजन और जलन की समस्या होती है जिस कारण से त्वचा की प्राकृतिक नमी खो जाती है। इससे त्वचा की सुरक्षा परत को भी नुकसान पहुंचता है। खासतौर से जिनकी छोटी दाढ़ी होती है उससे ज्यादा जलन होती है क्योंकि छोटे बाल मोटे और खुरदरे होते हैं। जिन महिलाओं की त्वचा ज्यादा सेंसिटिव होती हैं उन्हें यह समस्या ज्यादा होती है।

बियर्ड बर्न के लक्षण

  • त्वचा में हल्के दानेदार पैचेज होना।
  • चेहरे, लिप्स या अन्य किसी हिस्से में त्वचा का खुरदरा और रेडनेस होना।
  • बियर्ड बर्न की वजह से सूजन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- घर बैठे करवाएं इनफर्टिलिटी का इलाज, सीड्स ऑफ इनोसेंस ने शुरू की नई पह

 

बियर्ड बर्न से बचने के तरीके

  • बियर्ड ऑयल का इस्तेमाल करें- इससे दाढ़ी मुलायम होगी।
  • त्वचा को मॉश्चराइज करें- महिलाएं बियर्ड बर्न से बचने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • साफ सफाई का ध्यान रखें- पुरुषों को अपनी दाढ़ी को साफ रखना चाहिए और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • ठंडे पानी से चेहरा धोएं-  अगर आपको त्वचा में जलन महसूस होती है तो चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।
  • डॉक्टर की सलाह लें- अगर समस्या बढ़ जाए तो तुरंत स्किन स्पेशलिस्ट के पास जाएं।

आमतौर पर बियर्ड बर्न 2 से 3 दिन में ठीक हो जाता है लेकिन कई बार समस्या गंभीर भी हो सकती है। बियर्ड बर्न को हल्के में लेने की गलती ना करें। बियर्ड बर्न के गंभीर मामलों में बैक्टीरियल इनफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

 

Related Topic:#Health News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap