logo

ट्रेंडिंग:

महिलाओं को क्यों होती हैं मीठा खाने की क्रेविंग, समझें हार्मोनल कैच

महिलाओं को अक्सर कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती हैं। खासतौर से पीरियड्स के समय में वे मीठा खाना ज्यादा पसंद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

sugar craving

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को मीठा खाना ज्यादा पसंद होता है। यह अंतर उनके चुनाव या इच्छा शक्ति पर ही नहीं बल्कि हार्मोन पर भी निर्भर करता है। अधिक तनाव होने पर महिलाओं को मीठा खाने की क्रेविंग होती हैं। हालांकि मीठा खाने की इच्छा पुरुष और महिला किसी को भी हो सकती हैं।

 

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन सोसाइटी फॉर एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी (FASB) जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर महिलाओं को फूड क्रेविंग ज्यादा होती हैं। क्या आप जानते हैं इसके पीछे का साइंस क्या है?

 

यह भी पढ़ें- क्या एंटी एजिंग दवाओं से हो रही है लोगों की मौत? डॉक्टर से समझें

महिलाएं क्यों मीठा खाना करती हैं पसंद

हार्मोनल बदलाव- पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में काफी उतार चढ़ाव आता है। इसका सीधा असर उनके मूड और भूख पर पड़ता है। उदाहरण के लिए सेरेटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो भूख और मूड को नियंत्रित करता है। खासतौर से महिलाओं में पीरियड्स के समय में सेरेटोनिन का लेवल कम हो जाता है। जब सेरोटोनिन का लेवल कम होता है तब मीठा और कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें खाने से लेवल बूस्ट होता है।

 

इसके अलावा जब भी महिलाएं तनाव या भावनात्मक रूप से दुखी होती है तब मीठा खाना पंसद करती हैं। तनाव की वजह से घ्रेलिन हार्मोन (खाने की भूख को कंट्रोल करने वाला हार्मोन) का लेवल बढ़ जाता है। इसी कारण से महिलाएं तनाव में ज्यादा खाना खाती है।

 

 

पीरियड्स से पहले महिला का शरीर खुद को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करता है जिस वजह से शरीर में अधिक एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इस वजह से महिलाओं को कैलोरी युक्त और शुगर वाली चीजें खाने की इच्छा होती है ताकि शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिल सकें।

 

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, हो जाएं सावधान

पुरुषों को कम होती हैं खाने की क्रेविंग

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर आमतौर पर स्थिर रहता है जबकि महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टोरेन का लेवल हर महीने बदलता रहता है। इस वजह से महिलाओं को हार्मोन के बदलाव के कारण ज्यादा और तेज भूख या खास चीजें खाने की क्रेविंग महसूस होती हैं। पुरुषों को भी खाने की क्रेविंग होती हैं, लेकिन यह आमतौर पर कम होती है और हार्मोन के कारण नहीं होती।

 

शोध के मुताबिक, महिलाओं और पुरुषों में खाने की क्रेविंग अलग -अलग होती है। पुरुषों को आमतौर पर प्रोटीन या नमक वाला चीजें खाने का मन करता है। वहीं, महिलाओं को खासतौर से पीरियड्स के समय में मीठा खाने की इच्छा होती हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap