logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में कब शुरू होगा वर्ल्ड बुक फेयर, कैसे मिलेगा टिकट; जानें सबकुछ

इस साल विश्व पुस्तक मेला कुल 9 दिनों तक चलेगा। इसमें देश ही नहीं, दुनियाभर के पब्लिशर, पाठक और लेखक हिस्सा लेते हैं।

World book fair 2025

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: Freepik

दिल्ली में हर साल विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में फरवरी में इसका आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से किया जाएगा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस मेले में देश ही नहीं दुनिया भर से पब्लिशर, रीडर और लेखक हिस्सा लेते हैं।

 

 9 दिनों तक चलने वाले इस मेले को 1 फरवरी से 9 फरवरी 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। मेले का समय सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर शाम के 8:00 बजे तक रहेगा।

क्या है थीम?

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 का थीम 'रिपब्लिक @75' होगा, जो भारत के गणतंत्र के रूप में 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक होगा। यह थीम 1950 में इसकी स्थापना के बाद राष्ट्र निर्माण, शासन, समानता और स्वतंत्रता में देश की उल्लेखनीय प्रगति को दिखाती है। इस थीम में भारत के गणतांत्रिक ढांचे और आधुनिक समाज की भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 'हम भारत के लोग' का नारा भी दिया गया है।

कैसे पहुंचें वर्ल्ड बुक फेयर

विश्व पुस्तक मेला 2025 में अगर आप भी जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप मेट्रो के जरिए बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। प्रगति मैदान तक पहुंचने के लिए आपको सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से बुक फेयर की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। यहां से आप रिक्शा भी ले सकते हैं और पैदल भी जा सकते हैं।

 मेले में क्या होगा खास?

बच्चों के लिए एक्ज़िबिशन- इस साल मेले में बच्चों के लिए एक अलग तरह से एक्ज़िबिशन आयोजित की जाएगी। जिसमें बच्चों की पुस्तकें, खिलौने और अन्य चीजें भी में दिखाई जाएंगी।

 

लेखकों के साथ बातचीत: मेले में मशहूर लेखकों के साथ बातचीत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वे अपने अनुभवों और लेखन के बारे में बात करेंगे।

 

पुस्तक लिबरेशन: मेले में कई नई पुस्तकों का भी रखी जाएगी। जिसमें प्रसिद्ध लेखकों और प्रकाशकों की भागीदारी होगी।

 

साहित्यिक कार्यक्रम: मेले में साहित्यिक कार्यक्रम जैसे कि कविता पाठ, कहानी सुनाना और नाटक प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

 

पुस्तक एक्ज़िबिशन: मेले में एक विशाल पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें अलग तरह के प्रकाशकों और लेखकों की पुस्तकें एक्सबिशन में रखी जाएंगी।

 

टिकट कैसे खरीदें

विश्व पुस्तक मेला 2025 की टिकटें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदी जा सकती हैं। ऑनलाइन टिकटों के बारे में जानकारी विश्व पुस्तक मेला की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां से आप अपनी टिकटें बुक कर सकते हैं।

 

ऑफलाइन टिकटों की बात करें तो यह प्रगति मैदान के टिकट काउंटरों पर उपलब्ध होंगे। हो सकता है कुछ बुक स्टोर्स और पुस्तकालयों में भी टिकटें उपलब्ध हों। टिकटें खरीदने के लिए आपको डीटेल्स शेयर करनी पड़ेंगी। ऑनलाइन टिकटें खरीदने के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।

क्या होगी टिकटों की कीमत

वयस्क: ₹50
बच्चे (5-12 वर्ष): ₹20
वरिष्ठ नागरिक: ₹30
छात्र: ₹30 (वैध छात्र आईडी कार्ड के साथ)

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap