logo

ट्रेंडिंग:

तेलंगाना: हॉस्टल में डिनर के बाद 15 छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के बिकराबाद में सोमवार को रात का खाना खाने के बाद 15 छात्राएं बीमार हो गईं। स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Representational Image: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । पीटीआई

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तेलंगाना से एक और फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है जिसमें हैदराबाद से 72 किलोमीटर दूर विकराबाद के एक आदिवासी हॉस्टल में रात के भोजन के बाद तबीयत खराब हो गई। उन्हें तंदूर जिले में भर्ती कराया गया है। खाना खाने के बाद लड़कियों ने उल्टी और मितली की शिकायत की।

 

घटना सोमवार रात की है जब डिनर के बाद लड़कियों ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की। इसके बाद हॉस्टल के स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

छात्राओं की हालत अब ठीक

तंदूर जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सभी छात्राएं अब ठीक हैं और इलाज का उन पर बेहतर असर हो रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि फूड पॉइजनिंग की वजह क्या थी, लेकिन अधिकारी छात्रावास में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं।

रंगारेड्डि में भी हुई थी ऐसी घटना

कुछ हफ़्ते पहले रंगारेड्डि जिले से फ़ूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया था। अधिकारियों के अनुसार, बिरयानी और ग्रिल्ड चिकन खाने के बाद तीन दोस्त बीमार पड़ गए थे। तीनों को एक ही समय में उल्टी, दस्त और मितली की गंभीर समस्या होने लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फ़ूड पॉइज़निंग होने की पुष्टि की।

 

दोस्तों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अरोमा रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी ऐप को दोषी ठहराया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जो खाना मिला वह घटिया क्वालिटी का था और इसी वजह से वे बीमार हुए। पीड़ितों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने 20 नवंबर को अरोमा रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऐप के ज़रिए खाना मंगवाया था।

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap