logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में छाएंगे बादल, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Thursday weather update

आज का मौसम, photo credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए बारिश की संभावना जताई है। आज यानी 9 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

 

इसके मुताबिक, आज उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में जमीन पर बर्फीला असर देखने को मिल सकता है। 

 

कहां होगी बारिश?

अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और नागालैंड में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस बीच 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में असर कर सकता है जिससे मौसम में और बदलाव होगा। 

 

दिल्ली-UP में कब-कब होगी बारिश

 मौसम विभाग के अनुसार, 9, 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, यूपी के कुछ स्थानों में 10 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। 

 

इसके अलावा हरियाणा-चंडीगढ के कुछ स्थानों में सुबह और रात के समय घने कोहरे की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोल्ड डे के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 5 दिनों की बात करें तो उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट और उसके बाद से 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। 

Related Topic:

और पढ़ें