logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में गिरी इमारत, तीन लोगों को बचाया गया

दमकल विभाग स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। मलबे से निकले गए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Building collapses in Delhi.

दिल्ली में गिरी इमारत। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के सीलमपुर में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटनास्थल पर दमकल विभाग और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। अभी तक तीन लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

 

पुलिस के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह सात बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां और कई टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 

इमारत में 10 लोग रहते थे

आसपास के लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में 10 लोगों का परिवार रहता था। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में स्थानीय निवासी असमा ने बताया कि सुबह करीब सात बजे मैं अपने घर में थी। इसी दौरान मुझे तेज आवाज सुनाई दी और चारों तरफ धूल ही धूल थी। नीचे आने पर पता चला कि पड़ोसी का घर ढह गया है। असमा का कहना है कि मुझे नहीं पता कि अंदर कितने लोग फंसे हैं, मगर वहां 10 लोगों का एक परिवार रहता है और तीन लोगों को बचा लिया गया है।

सैर करने निकले थे लोग, तभी ढह गई इमारत

सुबह के वक्त लोग सैर करने निकले थे। तभी इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने अंदर फंसे व्यक्तियों को बचाने में जुट चुके थे।  

दमकल विभाग ने क्या कहा? 

दिल्ली दमकल विभाग के मुखिया अतुल गर्ग का कहना है कि सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में यह इमारत गिरी है। मौके पर दमकल की कुल सात गाड़ियां मौजूद हैं। तीन लोगों को बचा लिया गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। तलाशी अभियान जारी है।

 

 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें