logo

ट्रेंडिंग:

'किसी को नहीं बख्शेंगे', यूट्यूबर्स के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अभिनव अरोड़ा

सोशल मीडिया पर कथित ट्रोलिंग से परेशान अभिनव अरोड़ा अब मथुरा कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने कुछ यूट्यूबर्स पर ट्रोलिंग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

abhinav arora

अभिनव अरोड़ा। (फोटो- ANI)

अभिनव अरोड़ा ने अब सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिनव के वकील पंकज आर्या ने यूपी की मथुरा कोर्ट में ये शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कुछ यूट्यूबर्स पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने का आरोप लगाया गया है।

 

अभिनव अरोड़ा 10 साल के हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके वकील पंकज आर्या ने बताया कि इस मामले में मथुरा कोर्ट में अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी। 

वकील ने क्या बताया?

पंकज आर्या ने बताया कि 'सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभिनव अरोड़ा और सनातन धर्म के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं। हम इन्हीं के खिलाफ कोर्ट आए हैं। हम उन्हें नहीं बख्शेंगे, भले ही हमें सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट ही क्यों न जाना पड़े। हम ऐसे यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हैं।'

 

अभिनव ने क्या कहा?

वहीं, अभिनव ने कहा कि वह इतने भी बुरे नहीं हैं, जितना लोग उन्हें बता रहे है। उन्होंने कहा, 'हम इतने भी बुरे नहीं थे, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने। महज कुछ व्यूज के लिए न जाने कितनी बात बनाई लोगों ने। भेड़ चाल में चलकर न जाने कितने सारे बहक गए। राधा नाम लेने को भी धंधा बताया लोगों ने। मैं अदना सा बालक बस अपने कान्हाजी का सेवक हूं। मेरी तो छोड़ो, उनकी भक्ति को भी मजाक बनाया लोगों ने।' उन्होंने कहा, 'मैं इतना बुरा हूं क्या? जितने इल्जाम लगाए लोगों ने।'

 

 

10 साल के अभिनव अरोड़ा ने अक्टूबर में 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में अभिनव ने इन यूट्यूबर्स पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था।

Related Topic:#Abhinav Arora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap