logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितने अमीर, कितने गरीब, कितने कर्जदार, कितने केस? कैसे हैं आपके CM

देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों पर ADR ने एक अहम रिपोर्ट तैयार की है। कितने केस हैं, कितने आपराधिक मामले हैं, कितने धनी हैं, सब समझिए, इस खबर में।

ADR Report

सबसे धनी सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं और सबसे गरीब ममता बनर्जी। (क्रिएटिव इमेज- खबरगांव)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 31 मुख्यमंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

देश के 13 मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। यह कुल मुख्यमंत्रियों की संख्या का 42 फीसदी हिस्सा है। देश के 32 फीसदी (10) मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। 2 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो अरबपति हैं। देश के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। 

कितनी है मुख्यमंत्रियों की औसत आय?
मुख्यमंत्रियों की औसतन संपत्ति आय 52.59 करोड़ रुपये है। साल 2023-2024 के बीच जहां देश की प्रति व्यक्ति आय 1,85,854 रुपये रही, वहीं मुख्यमंत्रियों की आज इससे 7 गुना ज्यादा रही। उनकी औसत आय 13,64,310 रुपये है। 

कितने अरबपति हैं?
अरबपति मुख्यमंत्रियों की संख्या 31 में से सिर्फ 2 है। यह कुल आय का 6 प्रतिशत है। 

कुल मुख्यमंत्रियों की संपत्ति कितनी है?
सभी मुख्यमंत्रियों की संयुक्त संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है।

सबसे धनी मुख्यमंत्री?
सबसे धनी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं। कुप्पम विधानसभा से वह चुने गए हैं, टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनकी चल संपत्ति करीब 8,10,42,29,047 है। उनकी अचल संपत्ति 1,21,41,41,609 रुपये की है। कुल संपत्ति 931 करोड़ से ज्यादा है। 

दूसरे नंबर पर कौन है?
दूसरे नंबर पर पेमा खांडू हैं। वह अरुणाचल प्रदेश के सीएम है। तवांग उनका गृह नगर है और मुक्तो विधानसभा से आते हैं। उनकी चल संपत्ति 1,65,10,74,321 है। अचल संपत्ति 1,67,45,78,832 है। कुल संपत्ति 332 करोड़ से ज्यादा है। 

तीसरे नंबर पर कौन है?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तीसरे सबसे दनी सीएम हैं। वह वरुणा विधानसभा से विधायक भी हैं। उनकी चल संपत्ति 21 करोड़ से ज्यादा है, अचल संपत्ति 30 करोड़ से ज्यादा है। कुल संपत्ति 51 करोड़ से ज्यादा है। 

सबसे कम पैसों वाले सीएम?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है। वह कोलकाता दक्षिण से चुनी गई हैं। चल संपत्ति उनके पास 15,38,029 है, वहीं अचल संपत्ति शून्य है। कुल संपत्ति करीब 15 लाख रुपये है। 

जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला दूसरे नंबर के सबसे कम संपत्ति वाले सीएम हैं। गंदेरबल उनकी विधानसभा है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 55 लाख रुपये घोषित की है। 


पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री हैं। धर्मादम उनकी विधानसभा है। CPI (M) उनकी पार्टी है। चल संपत्ति 31,80,766 है, वहीं अचल संपत्ति 86,95,000 है। कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

सबसे कर्जदार कौन से सीएम हैं?
अरुणाचल प्रदेश के सीएण पेमा खांडू पर 180 करोड़ से ज्यादा कर्ज है। सिद्धारमैया पर 23 करोड़ से ज्यादा कर्ज है। चंद्र बाबू नायडू पर भी 10 करोड़ रुपये का कर्ज है। 


कितने पढ़े लिखे हैं मुख्यमंत्री?
10वीं पास सिर्फ 1 मुख्यमंत्री हैं। 12वीं पास 3 हैं, ग्रेजुएट सीएम 10 हैं, ग्रेजुएट प्रोफेशनल 5 हैं, पीजी करने वाले सीएम की संख्या 9 है, डॉक्टरेट करने वाले 2 सीएम हैं, 1 मुख्यमंत्री के पास डिप्लोमा है। 

Related Topic:

और पढ़ें