गुजरात के पोरबंदर में इंडियन कोस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव क्रैश हो गया। यह दुर्घटना रूटीन ट्रेनिंग के दौरान हुई। इंडियन कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में दो पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर में जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस वक्त वह रूटीन उड़ान पर था। खबर के मुताबिक घायल लोगों को पोरबंदर के भावसिंह जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या थी वजह?
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दो महीने पहले ही तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। @SmritiSharma_ एक्स हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो को हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो बताया जा रहा है।
(खबर अपडेट की जा रही है।)