logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिनफ्लुएंसर अभिषेक कर पर दर्ज होगा केस? 'गलत सूचना' फैलाने का आरोप

फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर अभिषेक कर के ऊपर 'गलत सूचना' फैलाने के आरोप में असम सरकार ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

Abishek Kar । Photo Credit : X : @CMOfficeAssam

अभिषेक कर । Photo Credit : X : @CMOfficeAssam

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम की सरकार ने शुक्रवार को राज्य पुलिस को फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर या कहें फिनफ्लुएंसर अभिषेक कर के ऊपर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उनके ऊपर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए असम के लिए गलत सूचना फैला रहे थे।

 

असम पुलिस के प्रमुख जीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि राज्य के क्राइम जांच विभाग (सीआईडी) को 'कानूनी कार्रवाई ' करने को कहा गया है।

पॉडकास्ट का वीडियो हो रहा वायरल

हाल ही में यूट्यूब पर एक पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कर एक गेस्ट के रूप में थे। इस वीडियो को असम में तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा था। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया।

 

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर एक पोस्ट में असम पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया, 'रिया उप्रेती नाम के एक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें अभिषेक कर नामक एक व्यक्ति असम के इतिहास और परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा है। गलत सूचना फैलाने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है,' 

 

 

मोरीगांव का किया जिक्र

क्लिप में, कर को असम के मोरीगांव जिले के मायोंग गांव के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। उन्हें यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि वहां की महिलाओं में इतनी शक्ति है कि 'आप वहां एक व्यक्ति के रूप में जाते हैं, वे आपको बकरी या किसी अन्य जानवर में बदल सकती हैं, और फिर रात में, आपको फिर से एक व्यक्ति में बदल देती हैं और आपके साथ संभोग करती हैं। क्यों? क्योंकि वहां बहुत सारी तांत्रिक प्रथाएं हैं..."

 

मध्य असम का मायोंग क्षेत्र लंबे समय से रहस्यवाद और ‘जादू’ प्रथाओं से जुड़ा रहा है, लेकिन ये मुख्य रूप से स्थानीय चिकित्सा पद्धति पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ेंः बाल विवाह पर कितनी गंभीर असम सरकार? सीएम हिमंता ने बताया



Related Topic:

और पढ़ें