logo

ट्रेंडिंग:

पहलगाम अटैक पर भड़काऊ पोस्ट: 19 गिरफ्तार, नेता से लेकर छात्र तक शामिल

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर टिप्पणी करने के आरोप में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर हुईं।

Pahalgam Terror Attack social media

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले पर आपत्तिजनक टिप्णणी करने के आरोप में देशभर में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें छात्र, एक रिटायर्ड टीचर और एक वकील भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, संवेदनहीन या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने के मामले में ये गिरफ्तारियां हुई है। मध्य प्रदेश के दमोह से दो युवक वसीम और तनवीर के खिलाफ पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट डालने के लिए केस दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारओं के तहत कार्रवाई की, क्योंकि इन पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं। दोनों की तलाश जारी है।

 

झारखंड के बोकारो से एक युवक को लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान की तारीफ करने वाली पोस्ट डालने के लिए गिरफ्तार किया गया। उसकी पोस्ट में हमले को जायज ठहराने की कोशिश की गई थी। अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी अन्य गिरफ्तारियां हुई है। इनमें से कई ने हमले में मारे गए लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की या आतंकियों का समर्थन किया। कुछ मामलों में पोस्ट में सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की गई। 

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर में एक्टिव 14 मोस्ट वॉन्टेड आतंकी, एजेंसियों ने जारी की लिस्ट

 

गिरफ्तार लोगों का प्रोफाइल

पहली गिरफ्तारी गुरुवार को हुई जब असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम ने 2019 में पुलवामा और पहलगाम हमले को 'सरकार की साजिश' बताया। शुक्रवार को उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार तक असम में हुई अन्य गिरफ़्तारियों में हैलाकांडी से मोहम्मद जाबिर हुसैन, सिलचर से मोहम्मद एके बहाउद्दीन और मोहम्मद जावेद मजूमदार, मोरीगांव से मोहम्मद महाहर मिया और शिवसागर से मोहम्मद साहिल अली शामिल हैं। 

 

करीमगंज से मोहम्मद मुस्ता अहमद उर्फ ​​साहेल को शुक्रवार रात फेसबुक पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें पत्रकार, असम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के छात्र और एक वकील भी शामिल है। शनिवार को पुलिस ने 25 वर्षीय मोहम्मद जरीफ अली और छात्र संगठन सत्र मुक्ति संग्राम परिषद के जिला सचिव अनिल बनिया को बिश्वनाथ से गिरफ्तार किया। सुमन मजूमदार उर्फ ​​बुलबुल अलोम मजूमदार को हैलाकांडी से, मशूद अजहर को नागांव से और एक अन्य व्यक्ति को गुवाहाटी के पास हाजो से गिरफ्तार किया गया। सभी को ऑनलाइन 'भारत विरोधी टिप्पणी' करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

यह भी पढ़ें: पहलगाम: कई घर जमींदोज, दर्जनों रेड, NIA जांच, आतंकियों की तलाश जारी

त्रिपुरा में 4 लोग गिरफ्तार

त्रिपुरा में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें दो रिटायर्ड शिक्षक भी शामिल हैं। धलाई जिले के पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में 'ऑनलाइन राष्ट्र विरोधी टिप्पणी' करने के आरोप में सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर देबनाथ और कुलदीप मंडल को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक सजल चक्रवर्ती को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से गिरफ्तार किया गया और जाहिरुल इस्लाम को सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा से हिरासत में लिया गया। मेघालय में, साइमन शायला नामक 30 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को पूर्वी खासी हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ गर्मी से नहीं बल्कि कई चीजें तय करती हैं हीटवेव, जानें नियम

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद, पुलिस और साइबर सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर रखी। दमोह में सिटी पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि हमले के बाद से ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें, क्योंकि ऐसी गतिविधियां न केवल कानूनी कार्रवाई को बढ़ाएगी बल्कि सामाजिक सोहार्द को भी नुकसान पहुंचाती हैं। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap