logo

ट्रेंडिंग:

फुटपाथ पर सो रहे थे 5 लोग, ऑडी वाले ने सभी को कुचल दिया

दिल्ली के वसंत विहार में एक ऑडी चालक ने फुटपाथ पर हो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Accident in Delhi.

ऑडी कार ने पांच लोगों को कुचला। (AI Generated Photo)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना 9 जुलाई की रात 1:45 बजे की है। सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, पुलिस ने ऑडी कार चालक उत्सव शेखर (40) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना वसंत विहार इलाक के शिवा कैंप की है। यहां इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो रहे लाधी (40), बिमला (8), सबामी (45), नारायणी (35) और रामचंदर (45) को ऑडी चालक ने कुचल दिया। घायल हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी घायल राजस्थान के 

  • लाधी, उनकी बेटी बिमला और पति सबामी उर्फ चिरमा। 
  • राम चंदर और उनकी पत्नी नारायणी।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन हादसा: एयर इंडिया या AAIB, कौन देगा इस सवाल का जवाब?

 

पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच से पता चला है कि ड्राइवर घटना के वक्त नशे में था। घायलों में दो लोग पति-पत्नी और एक 8 साल की बच्ची शामिल है। सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपी चालाक द्वारका का रहने वाला है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी उत्सव शेखर रियल एस्टेट एजेंट है। नोएडा से घर लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ है। घटनास्थल पर ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। दिल्ली पुलिस ने उत्सव के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

 

 

यह भी पढ़ें: 2 बच्चों के साथ गुफा में मिली रूसी महिला, कैसे जिंदा बचे? सब हैरान

पुणे में पोर्श ने ली थी दो की जान

पिछले साल अक्टूबर महीने में महाराष्ट्र के पुणे में एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को भीषण टक्कर मारी थी। हादसे में उसकी जान चली गई थी। इस मामले में भी आरोपी शराब के नशे में था। 19 मई 2024 को पुणे में ही एक पोर्श कार ने दो लोगों को कुचल दिया था। कार बिना पंजीकरण के थी। हादसे में एक लड़का और एक लड़की की जान गई। नाबालिग कार चालक को कुछ ही घंटों में जमानत मिल गई थी। उसे सिर्फ 300 शब्दों का निबंध लिखने को कहा गया था। 

 

 

 

 

 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap