logo

ट्रेंडिंग:

मर्डर, रेप के आरोप, खुद को बताता है 'प्रोफेट', कौन है बजिंदर सिंह?

सोशल मीडिया पर जादुई इलाज करने का दावा करने वाले स्वघोषित प्रोफेट बजिंदर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। क्या है मामला, विस्तार से समझिए।

Prophet Bajinder

बजिंदर सिंह। (Photo Credit: Facebook/prophetji)

पंजाब के रहने वाले स्वघोषित प्रोफेट बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लग रहे हैं। बजिंदर  मैजिकल हीलिंग (जादुई इलाज) का दावा करता है और सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर है। वह बड़े-बड़े कैंप लगाकर भूत-प्रेत का भगाने का दावा करता है। उसका कहना है कि वह जिसे छू दे, उस पर प्रभु यीशू की कृपा बरस जाती है, उसका इलाज हो जाता है।

प्रोफेट विजेंदर दावा करता है कि उसके पास ईश्वरीय शक्तियां हैं, जिससे वह किसी की कोई बीमारी भी ठीक सकते हैं। वह मर चुके लोगों को जिंदा भी करने के दावा कर चुका है, अब यौन उत्पीड़न के केस में उसका नाम सामने आया है। उसके 'यीशू-यीशू' वाले वीडियोज जमकर छाए रहते हैं।

क्या हैं नए आरोप?
विजेंदर सिंह के खिलाफ जालंधर जिले में केस दर्ज हुआ है। कपूरथला पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। PTI की एक रिपोर्ट में FIR से जुड़ी जानकारियां शेयर की गई हैं। रिपोर्ट में पीड़िता ने दावा किया है कि वह प्रोफेट बजिंदर के चर्च में अक्तूबर 2017 से ही जा रहे हैं। बिजेंद्र सिंह ने उसका फोन नंबर लिया और मैसेज भेजना शुरू कर दिया। उसने अपने घरवालों से इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: रणवीर अलाहबादिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी शो शुरू करने की अनुमति

वह स्वघोषित 'प्रोफेट' बनकर लड़की को डरा रहा था। साल 2022 में बजिंदर सिंह ने उसे केबिन में अकेले बैठने पर मजबूर किया। उसने पीड़िता को गलत तरीके से छुआ। विजेंदर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (सेक्सुअल हैरेसमेंट), 354 (पीछा करने), 506 (उकसावा) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

मैजिकल हीलिंग का दावा करता है प्रोफेट बिजेंदर।

बजिंदर सिंह कौन हैं?
बजिंदर सिंह का जन्म हिंदू जाट परिवार में हुआ था। वह हरियाणा के यमुना नगर के रहने वाला है। एक मर्डर केस में उसे जेल हुई थी, जिसके बाद उसने धर्म बदल दिया। बजिंदर सिंह की सभाओं में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वह जादुई इलाज का दावा करता है। वह चर्च में पादरी रह चुका है। उसने साल 2016 से ही अपनी 'मिनिस्ट्री' चलानी शुरू कर दी। उसने अपने चर्च का नाम 'चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' रखा। वह सोशल मीडिया पर मशहूर होने लगे। वह दावा करता है कि उसके छूने से ही लोगों की बीमारियां दूर हो जाती हैं।  

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: हाथों से लिखा बजट हुआ पेश, सरकारी कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी


कैंसर ठीक करने का करता है दावा

बजिंदर HIV, कैंसर, गूंगेपन के इलाज का दावा करता है। वह स्टेज पर ही बाइबिल पढ़कर लोगों को ठीक करने का दावा करता है। उसके यूट्यूब चैनल पर करीब 4 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।  वह खुद को 'प्रोफेट बजिंदर सिंह' बताता है। 'मेरे यीशू यीशू' गाने से मशहूर हुए बजिंदर का दावा है कि उसकी बात दोहराने से प्रभु यीशू की कृपा बरसती है। साल 2018 में वह में भी उस पर रेप केस दर्ज हो चुका है। चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में एक वीडियो भी सामने आया था।  

उसका चर्च आयकर विभाग के निशआने पर रहा है। उस पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। उनके अनुयायियों ने आरोप लगाए थे कि वह पैसे लेता है और जादू होने का दावा करते हैं लेकिन ये दावे सच नहीं होते हैं। चर्च के बाहर महिला अनुयायियों ने दावा किया था कि प्रोफेट बजिंदर के खिलाफ लगे आरोप गलत हैं। उनका एक बड़ा फैनबेस है। 

Related Topic:#Punjab News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap