• PATNA 27 Feb 2025, (अपडेटेड 27 Feb 2025, 3:14 PM IST)
बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले हुए कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। कई नेताओं के मंत्रालयों में फेरबदल की गई है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार। (Photo Credit: PTI)
बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। गुरुवार को कई मंत्रियों के मंत्रालय बदले गए हैं, विभाग कम किए गए हैं और नए मंत्रियों को मौका मिला है। मंत्रियों को मिले विभागों की जानकारी अब सार्वजनिक हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के कुछ विभाग कम किए गए हैं, वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे के 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। संजयर सरावगी को दिलीप जायसाव की जगह राजस्व और भूमि सुधार विभाग दिया गया है।
सुनील कुमार अब प्रेम कुमार की जगह वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की कमान संभालेंगे। नीतीश मिश्रा की जगह पर्यटन विभाग राजकुमार सिंह को दिया गया है। पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास कला, संस्कृति और युवा विभाग था, जिसे अब मोतीलाल प्रसाद को सौंप दिया गया है। नितिन नबीन के पास पहले नगर विकास एवं आवास विभाग था, जिसकी जगह जिवेश कुमार को दे दिया गया।
विजय मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले संतोष कुमार सुमन के पास था। विजय सिन्हा के पास पहले पथ निर्माण विभाग था, जिसे नितिन नबीन को दिया गया है। कृषि विभाग पहले मंगल पांडेय के पास था, जिसे विजय कुमार सिन्हा को दिया गया है।
बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्रियों को मिले विभाग।
दिग्गज मंत्रियों को मिले कौन से विभाग? सम्राट चौधरी: वित्त एवं वाणिज्य कर विजय कुमार सिन्हा: कृषि, खान एवं भूतत्व प्रेम कुमार: सहकारिता विभाग कृष्ण कुमार मंटू: सूचना एवं प्रौद्योगिकी जिबेश मिश्रा: नगर विकास एवं आवास विजय मंडल: आपदा प्रबंधन संजय सरावगी: राजस्व एवं भूमि सुधार सुनील कुमार: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मोतीलाल प्रसाद: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग राजू कुमार सिंह: पर्यटन