ओडिशा में अफसर की पिटाई: अब तक क्या हुआ, किस तैयारी में अधिकारी?
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की घसीटकर पिटाई करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीजेडी के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। ( Photo Credit: Social Media)
भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरी तरफ ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ सामूहिक अवकाश पर जाने पर विचार कर रहा है। ओडिशा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी घटना के विरोध में उतर चुके हैं। डीसीपी (मुख्यालय) प्रकाश चंद्र पाल का कहना है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो टीमों का गठन करके जांच की जा रही है। इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़ा जाएगा। इस बीच प्रदेश के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया।
नवीन पटनायक ने अपने एक्स अकाउंट पर घटना का वीडियो साझा किया और लिखा, 'ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी और बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को उनके दफ्तर से घसीटा गया और भाजपा पार्षद के सामने बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा गया। यह पार्षद भाजपा के हारे हुए विधानसभा प्रत्याशी से जुड़ा है। भयावह यह है कि राजधानी भुवनेश्वर में दिनदहाड़े यह घटना तब हुई जब वह अपने दफ्तर में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। अगर एक वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालय में सुरक्षित नहीं है तो आम जनता सरकार से किस तरह की कानून-व्यवस्था की उम्मीद करे।' नवीन पटनायक ने आगे सीएम मोहन चरण माझी से घटना को अंजाम देने वाले और इसकी साजिश रचने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
I am utterly shocked seeing this video.
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) June 30, 2025
Today, Shri Ratnakar Sahoo, OAS Additional Commissioner, BMC, a senior officer of the rank of Additional Secretary was dragged from his office and brutally kicked and assaulted in front of a BJP Corporator, allegedly linked to a defeated… pic.twitter.com/yf7M3dLt9C
अवकाश पर जा सकते प्रशासनिक सेवा के अधिकारी
ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष ज्योति रंजन मिश्रा का कहना है कि यह हमला क्रूर और जघन्य है। कोई सभ्य आदमी इसका वर्णन नहीं कर सकता है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेगी। सरकार सुनिश्चित करे कि दोबारा ऐसी घटनाएं न हो। मिश्रा ने आगे कहा कि हम कल से सामूहिक अवकाश पर जाने के बारे में सोच रहे हैं। सभी लोग राज्य संघ के आह्वान का पालन करेंगे।
सदमे में हैं रत्नाकर साहू
ओडिशा प्रशासनिक सेवा कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शिवानी मोहंती का कहना है कि घटना से पूरा एसोसिएशन सदमे में है। हमारे पास 2000 ओएएस अधिकारी हैं। घटना से हम सभी निराश हैं। एसोसिएशन ने फैसला किया है कि हम कुछ सख्त कदम उठाएंगे। रत्नाकर साहू सदमे में हैं। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं। विरोध प्रदर्शन जरूरी है। ओडिशा प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन के महासचिव बिजय कुमार स्वैन ने कहा कि हम गंभीरता से विरोध कर रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। हमने सभी जिला एसोसिएशनों से सामूहिक अवकाश लेने को कहा है। रत्नाकर साहू बेहद सदमे में हैं।
#WATCH | Bhubaneswar | BJD leaders and workers protest against the reported assault of a senior Bhubaneswar Municipal Corporation officer in his office today
— ANI (@ANI) June 30, 2025
BJD leader Ashok Panda says, "This is a barbaric act. This is a complete failure of law and order. This city has always… pic.twitter.com/BJUvCnqRSE
यह कानून-व्यवस्था की विफलता: बीजेडी
बीजेडी नेता अशोक पांडा ने ओडिशा सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह एक बर्बर घटना है और कानून-व्यवस्था की विफलता है। इस शहर ने हमेशा शांति और अहिंसा को बढ़ावा दिया है। सीएम के नाक के नीचे गुंडों ने बीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की और ओडिशा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर बेरहमी से हमला किया। यह निंदनीय है। जब अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या है? उन्होंने मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की।
#WATCH | Bhubaneswar | On reported assault of Ratnakar Sahoo, Additional Commissioner of the Bhubaneswar Municipal Corporation (BMC), BJD MLA Ananta Narayan Jena says, " Jagannath Sarkar, the kingpin, must be arrested. We will hold demonstrations. How is the Administration… pic.twitter.com/FbJLpGnqki
— ANI (@ANI) June 30, 2025
झूठे आरोप लगा रही बीजेडी: जगन्नाथ प्रधान
उधर, भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान का आरोप है कि बीजेडी डर के मारे झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ प्रधान (मैं खुद) पार्टी के वरिष्ठ और भरोसेमंद सदस्य हैं। वह सिर्फ मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। बीजेडी सिर्फ नाटक कर रही है और झूठा आरोप लगा रही है। बीएमसी में जो भी घटना हुई, इसका मैं विरोध करता हूं। हम जांच करेंगे कि क्या हुआ और यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो। उधर, बीजेडी विधायक अनंत नारायण जेना का आरोप है कि जगन्नाथ ही किंगपिन है। उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
#WATCH | Bhubaneshwar, Odisha: BJD workers protest against the reported assault of Ratnakar Sahoo, OAS Additional Commissioner of the Bhubaneswar Municipal Corporation (BMC), outside his office. pic.twitter.com/N0y9duYtG5
— ANI (@ANI) June 30, 2025
बीजेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
बीजेडी कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में ले लिया। बीएमसी की मेयर सुलोचना दास ने आरोप लगाया कि यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। एक सरकारी अधिकारी को 5-6 लोगों ने घसीटकर उसके साथ मारपीट की और अपहरण करने की कोशिश की। हमारे पास विजुअल्स हैं और मीडियो को भी शेयर किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। हमने एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
#WATCH | Delhi | On reported assault of Ratnakar Sahoo, Additional Commissioner of the Bhubaneswar Municipal Corporation (BMC), Congress MP Saptagiri Ulaka says, "In the video, we can see a BJP Corporator along with his goons assaulting an Additional Commissioner of BMC. We have… pic.twitter.com/PGLrIWr8Ex
— ANI (@ANI) June 30, 2025
ओडिशा में एक साल से गुंडा राज: कांग्रेस
कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलाका ने कहा, 'वीडियो में हम देख सकते हैं कि भाजपा पार्षद अपने गुंडों के साथ बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त पर हमला कर रहे हैं। हम पिछले एक साल से ओडिशा में गुंडा राज का मुद्दा उठा रहे हैं। यह हर जगह हो रहा है। भाजपा कानून-व्यवस्था और प्रशासन को संभालने में सक्षम नहीं है। सीएम को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।'
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap