logo

ट्रेंडिंग:

POCSO मामले में दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ बंद किया मामला

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग महिला पहलवान के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था।

Brijbhushan Sharan Singh । Photo Credit: PTI

बृजभूषण शरण सिंह । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस की उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें एक नाबालिग महिला पहलवान द्वारा बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को बंद करने की सिफारिश की गई थी।

 

बृज भूषण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हैं। पटियाला हाउस कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) गोमती मनोचा ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और मामले को बंद कर दिया।

 

मामला वापस लिया था

अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह मामला कैंसिल हो चुका है। नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया था।

 

पुलिस ने इस मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की थी। लड़की और उसके पिता अदालत में पेश हुए और उन्होंने पुलिस की जांच से संतुष्टि जताई।

 

 

महिला ने रिपोर्ट का विरोध नहीं किया

उन्होंने कैंसिल करने की रिपोर्ट का विरोध नहीं किया। इस बीच, सिंह के खिलाफ एक और मामला लंबित है, जिसमें कुछ महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उस मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न करने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के अपराधों का आरोप लगाया गया है।



Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap