logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलकाता के होटल में लगी आग, 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

आग लगने के कई घंटे बाद तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। हादसे में कुछ लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Kolkata Hotel Fire

कोलकाता के होटल में लगी आग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। ऋतुराज होटल में 8.15 पर लगी आग इतनी भयानक थी कि कई लोग जलकर राख हो गए। अब तक होटल से 14 शव निकाले जा चुके हैं। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग लगने के बाद पूरे होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग होटल की छतों से कूदने लगे। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आग रात करीब 8:15 बजे लगी। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और कई लोगों को बचाया गया है। 

उन्होंने कहा, 'आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।' आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। 

यह भी पढ़ें: सुलग रही बंधवाड़ी लैंडफिल साइट, कितना खतरनाक है जहरीला धुआं?

 

बीजेपी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने राज्य प्रशासन से तुरंत प्रभावित लोगों को बचाने और उनकी सुरक्षा तय करने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'राज्य प्रशासन से अनुरोध है कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए और उनका इलाज कराया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फायर सेफ्टी के इंतजाम को दुरुस्त करने की जरूरत है।'

 

यह भी पढ़ें: सिगरेट ही नहीं, जहरीली हवा से भी हो रहा है कैंसर, स्टडी में खुलासा


कांग्रेस ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने इस घटना पर कोलकाता नगर निगम की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'यह दुखद घटना है। होटल में कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। कई लोग अभी भी इमारत में फंसे हैं। मुझे नहीं पता नगर निगम क्या कर रहा है। बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।'

 

Related Topic:#Fire Accident

और पढ़ें