logo

ट्रेंडिंग:

तू 16 बरस की..चलते ऑपरेशन में गाना गाता रहा 75 वर्षीय मरीज; Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम सर्जरी के दौरान गाना गाते नजर आ रहे हैं। वो गाना है ‘मैं 17 बरस का तू 16 बरस की...एक दो बरस जरा दूर रहा ना’।

 old man singing song during operation in Chhattisgarh

गाना गाता मरीज, Image Credit: X

'मैं 17 बरस का तू...16 बरस की... एक दो बरस जरा दूर रहना'। एक तरफ 75 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम यादव यह गाना गा रहे थे तो दूसरी ओर डॉक्टर उनका हर्निया का ऑपरेशन कर रहे थे। जी हां, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज गंगा राम अपनी सर्जरी के दौरान गाना गाते नजर आ रहे हैं। 

 

अपने प्यार को याद करते हुए गाना गा रहे गंगा राम का यह गाना सुनकर ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर्स मुस्कुराने लगते है। डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान बुजुर्ग का हौसला बढ़ाया और ऑपरेशन भी सफल साबित रहा। फिलहाल गंगा राम को ICU में मॉनिटर के लिए रखा गया है। 

पहले डरे फिर गाने लगे गाना

बता दें कि हसौद निवासी गंगा राम कई समय से हर्निया की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लिए उन्हें NKH नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। सभी टेस्ट होने के बाद गंगाराम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया,  पहले वह थोड़ा घबराए फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपना हौसला बनाया। 

 

 

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान गंगाराम डॉक्टरों से बात भी कर रहे थे। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे कई मरीज होते है जो ऑपरेशन के नाम से ही डर जाते हैं, लेकिन गंगाराम ने गाना गाते हुए अपने डर का सामना किया। जानकारी के लिए बता दें कि हर्नियां 10 से 20 फीसदी लोगों में मिलती है। यह बीमारी पुरुषों में सबसे अधिक होती है।डॉक्टर्स के मुताबिक, 25 परसेंट पुरुष को जिंदगी में कभी न कभी हर्निया होती ही है। वहीं, महिलाओं में इसकी संख्या 3 से 5% तक रहती है। 

वीडियो में क्या?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेशन थिएटर में जब गंगाराम गाना गाते हैं तो डॉक्टर और नर्स सुनकर मुस्कुराने लगते हैं। इस दौरान डॉक्टर भी गंगा राम यादव का हौसला बढ़ाते हैं।

कैसे होता है हर्निया?

मांसपेशियों में कमजोरी के कारण हर्निया होता है। इसके कारण पेट के अंदर की चीजें जैसे आंते, फैट बाहर आने की संभावना रहती है। अगर हर्निया का ऑपरेशन सही समय पर नहीं किया गया तो इससे मरीज की गंभीर स्थिति भी बन सकती है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap