logo

ट्रेंडिंग:

PM मोदी के विजन को CM योगी ने दी धार, दूसरे राज्य भी कर रहे UP की नकल

विकसित भारत 2047 की तर्ज पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी विकसित यूपी 2047 का नारा दिया था। अब कई अन्य राज्य भी इसी की नकल कर रहे हैं।

yogi adityanath

CM योगी आदित्यनाथ, Photo Credit: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत 2047' का संकल्प रखा था। इस संकल्प को सही दिशा और गति देने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे निकल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दूरदर्शी सोच के साथ ‘विकसित यूपी @2047’ का बिगुल बजाया था, आज वही मॉडल देश के अन्य राज्यों को प्रेरणा का स्रोत बना रहा है। अब उत्तर प्रदेश की राह पर चलते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकारों ने भी मिशन 2047 को अपने राज्यों में लागू करने की घोषणा कर दी है। 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ के रास्ते पर चलते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। यह साफ संकेत है कि राष्ट्रीय राजनीति में 'विजन 2047' का फॉर्मूला और एजेंडा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ की यूपी सरकार तय कर रही है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि जिस तरह योगी सरकार के अभियान पर आम लोगों की भागीदारी हो रही है, भविष्य में उसका बड़ा राजनीतिक फायदा नजर आएगा। 

दूसरे राज्यों का राह दिखा रहा UP

 

उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने न सिर्फ 24 घंटे का विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर पक्ष और विपक्ष को 'विजन 2047' में भागीदार बनाया, बल्कि जनता को भी सीधे जोड़ने के लिए डिजिटल और ग्राउंड-लेवल दोनों प्लेटफॉर्म तैयार किए। योगी सरकार की इस पहल ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया। आज महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य अगर योगी मॉडल को अपना रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि यूपी ने विजन 2047 की दिशा में लीडर की भूमिका निभाई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले समय में गुजरात, असम, उत्तराखंड और ओडिशा जैसे राज्य भी इसी रास्ते पर चलते नजर आएंगे।

 

योगी सरकार ने 400 से ज्यादा बुद्धिजीवियों, पूर्व प्रोफेसरों और अधिकारियों की एक टीम बनाकर गांव-गांव जनता से संवाद की शुरुआत की। इसका नतीजा है कि अब तक 1 लाख से अधिक सुझाव सरकार तक पहुंचे हैं, जिनमें सबसे बड़ी भागीदारी ग्रामीण जनता की है। क्यूआर कोड और पोर्टल जैसी डिजिटल व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि यह अभियान केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि जन भागीदारी से चल रहा जनांदोलन है।

3 थीम, 12 सेक्टर- भविष्य का खाका

 

योगी आदित्यनाथ का यह अभियान ‘अर्थ शक्ति’, ‘सृजन शक्ति’ और ‘जीवन शक्ति’ पर केंद्रित है। इन तीन थीम्स के तहत 12 सेक्टर तय किए गए हैं। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और कृषि से लेकर रोजगार तक, हर क्षेत्र में 2047 का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। अब तक 75 में से 65 जनपदों में यह अभियान पहुंच चुका है।

 

मिशन 2047 को लेकर जिस गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश ने किया है, उसने योगी आदित्यनाथ को इस विजन का फ्रंट-फेस बना दिया है। मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की जो पहल यूपी ने की, वही अब राष्ट्रीय एजेंडा तय कर रही है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का योगी मॉडल को अपनाना इस बात का साफ संदेश है कि भविष्य का भारत, PM मोदी-CM योगी के विजन के ब्लूप्रिंट पर ही खड़ा होगा।

Related Topic:#Yogi Adityanath

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap