logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, देश के मौसम का हाल जानिए

घाटी में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे कोहरा और शीतलहर बढ़ गई है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई सेवा पर पड़ा है।

Snowfall in Gulmarg

गुलमर्ग में बर्फबारी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा और शीतलहर लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर साफ नजर आ रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे हैं, जबकि रेल और उड़ानों पर भी असर पड़ा है। धुंध की वजह से माता वैष्णो देवी की चॉपर सेवा भी प्रभावित हुई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है और इसके बाद चार दिनों तक ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में रात और सुबह के समय शीतलहर चलती रहेगी। वहीं, दिल्ली के लिए ठंड और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें-  25% पहाड़ियां बर्बाद...अरावली को पहले ही इतना नुकसान पहुंचा चुके हैं हम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में लुधियाना और मध्य प्रदेश में सागर सबसे ठंडे शहर रहे। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

 

बिहार में मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को प्रदेश के 24 जिलों के लिए घने कोहरे और कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। गया जी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।


यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर सरकार के पैसे से नहीं बना', बीजेपी को लेकर क्या बोल गए मोहन भागवत?

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी

घाटी के अन्य इलाकों में तेज बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। साथ ही घाटी में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। अनंतनाग, गुलमर्ग सहित कई क्षेत्रों में लगभग 2 से 3 इंच तक बर्फ जमी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में फिलहाल हुए हिमपात से पहाड़ पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी के चलते एहतियातन जिला राजोरी और पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगल मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। मौसम में हुए इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

फ्लाइट और रेल सेवा में देरी

कई शहरों में फ्लाइट्स रद्द रहीं। पटना एयरपोर्ट पर करीब एक दर्जन फ्लाइटें आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक देरी से चलीं। इसके अलावा पटना से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें भी लेट रहीं। दिल्ली में 60 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यहां से आने-जाने वाली ट्रेनों को कई घंटों की देरी झेलनी पड़ी।

 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें