logo

ट्रेंडिंग:

राहुल गांधी ने शुरू किया 'सफेद टी-शर्ट मूवमेंट', क्या है पीछे का मकसद?

साल 2022 से ही सफेद टी-शर्ट कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पहचान बन गई है। वह सार्वजनिक जीवन में इस सफेद टी-शर्ट को हमेशा पहनकर रखते हैं।

White T shirt Movement

राहुल गांधी। Photo Credit- (bharatjodoyatra.in website)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2022 से ही सफेद 'टी-शर्ट' पहन रहे हैं। गर्मी हो, सर्दी हो, बरसात हो या फिर संसद का सत्र चल रहा हो वरिष्ठ कांग्रेस सांसद इसी सफेद रंग की टी-शर्ट में रहते हैं। इसी टी-शर्ट की वजह से कांग्रेस सांसद ने 'व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट' की शुरुआत की है। राहुल ने इस मूवमेंट के जरिए गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए न्याय और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक आवाज उठाने का आह्वान किया है।

 

व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट की शुरुआत करते हुए सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि आज मोदी सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है। 

 

श्रमिक अत्याचार झेलने को मजबूर- राहुल

 

कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं।'

 

उन्होंने कहा, 'ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।' 

 

मूवमेंट से जुड़ने के लिए नंबर जारी किया

 

कांग्रेस सांसद ने युवाओं और श्रमिकों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए अनुरोध किया। उन्होंने इस अभियान से जुड़ने और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए https://whitetshirt.in/home/hin इस लिंक पर विजिट करने को कहा है। इसके अलावा कांग्रेस ने मूवमेंट से जुड़ने के लिए 9999812024 नंबर पर मिस्ड कॉल करने के लिए कहा है। 

 

राहुल कब से पहन रहे हैं सफेद टी-शर्ट?

 

कांग्रेस पार्टी ने 7 सितंबर 2022 से लेकर 30 जनवरी 2023 तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक 'भारत जोड़ो यात्री' की थी। इस पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने दिसंबर और जनवरी की भयंकर ठंड के मौसम में भी इस सफेद टी-शर्ट को नहीं उतारा, जिसपर लोगों ने कहा कि क्या राहुल को ठंड़ नहीं लगती? इसको लेकर बहस भी शुरू हो गई थी। 

 

हालांकि, वर्तमान में भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और राहुल गांधी इसी सफेद टी-शर्ट को पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट क्या है?

 

कांग्रेस ने मबवमेंट के लिए वेबसाइट लॉन्च की है। व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट की वेबसाइट के मुताबिक, सफेद टी-शर्ट सिर्फ एक साधारण कपड़ा ही नहीं है, बल्कि इसका बहुत व्यापक अर्थ है। यह रंग कांग्रेस के पांच मुख्य सिद्धांतों का प्रतीक है, जिसमें करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति शामिल है।

 

इसमें आगे कहा गया है कि ये पांचों मूल्य भारत की 8000 साल पुरानी सभ्यता की भावना को प्रतिध्वनित करते हैं। यह सद्भाव और विविधता पर आधारित है। वर्तमान में आज कमाई, जाति और धर्म में असमानता बढ़ रही है। इसके लिए विचारधारा से हटकर काम करने की जरूरत है। 

 

साथ ही इसमें जनता से कहा गया है कि आइए हम सभी बदलाव के वाहक बनें और इस जीवन शैली को गर्व के साथ अपनाएं। सफेद टी-शर्ट हमारा प्रतीक है। हम एक न्यायपूर्ण और एक भारत का आह्वान करते हैं। आइए सफेद टी-शर्ट पहनकर हम भारत जोड़ो की भावना का सम्मान करें।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap