logo

ट्रेंडिंग:

अब कांग्रेस निकालेगी 'संविधान बचाओ पद यात्रा', एक साल चलेगा प्रोग्राम

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को 'संजीवनी' दी और यह कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ था। हम 26 जनवरी 2025 को हम एक साल तक चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे।

Samvidhan Bachao Rashtriya Pad Yatra

प्रतीकात्मक तस्वीर। Source- Congress

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक शुरू हुई। इसको 'नव सत्याग्रह बैठक' नाम दिया गया है। दरअसल, इस बैठक के जरिए कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए बेलगाम अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मना रही है। कांग्रेस में महत्वपूर्ण फैसले लेने वाली कमेटी सीडब्ल्यूसी बैठक में 2025 में राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए योजना पर मंथन किया जा रहा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता बेलगावी में मौजूद हैं। इस बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है, जिसके बाद कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पार्टी को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की। संचार विभाग के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इसी 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ पद यात्रा' निकालेगी।

भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को 'संजीवनी' दी

उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को 'संजीवनी' दी और यह कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ था। फिर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को हम एक साल तक चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे।'

महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना है

जयराम रमेश ने कहा कि बैठक में ये तय हुआ है कि हमें महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। फरवरी से नवंबर 2025 के बीच पार्टी की कोई बैठक नहीं होगी, यह पार्टी के संगठन का साल है। अगर कल 'जय बापू जय भीम जय संविधान' सम्मेलन शुरू होता है, तो यह अगले पूरे साल चलेगा। उन्होंने कहा कि हम अप्रैल में गुजरात में एआईसीसी का कार्यक्रम करेंगे।

नव संकल्प पत्र जारी किया

पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि बेलगावी में हुई विस्तारित सीडब्ल्यूसी की ‘नव सत्याग्रह’ बैठक में हमारा नव संकल्प- संविधान की रक्षा के लिए हम संगठित हैं, संकल्पित हैं, समर्पित हैं! उन्होंने इसके साथ ही नव संकल्प पत्र भी जारी किया है।

 

नेताओं की क्षमता की जांच की जाएगी

वहीं, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'हमने दो प्रस्ताव पेश किए, एक महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव। चर्चा में 50 से ज्यादा नेताओं ने भाग लिया। हमने एक साल के लिए बड़े पैमाने पर राजनीतिक अभियान चलाने का फैसला किया है। साल 2025 में कांग्रेस संगठनात्मक सुधार के कार्यक्रम चलाएगी। हर स्तर पर नेताओं की क्षमता की गहन जांच की जाएगी।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap