logo

ट्रेंडिंग:

आतिशबाजी ने दिखाया दम, दिल्ली बेदम, AQI के आंकड़े डरा देंगे

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़े बता रहे हैं कि दीपावली के बाद के हालत कैसे हैं। दिल्ली की हवा अब बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। सुबह 6 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 395 पर था।

Delhi Air Pollution

दिल्ली का AQI अब बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। (इमेज क्रेडिट- PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अगर आप दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में हैं तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए बेहद खराब रहने वाले हैं। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) औसतन 300 पार है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। दीपावली के दिन लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े, जिसका असर हवा पर भी पड़ा। वैसे दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन है लेकिन इसका असर नहीं देखने को मिला। गुरुवार की रात लोगों ने जमकर पटाखे छोडे़ जिसकी वजह से हर जगह धुएं का गुबार नजर आया। 


डरा रहे AQI के आंकड़े
हरियाणा के कई इलाकों में AQI खराब से बेहद खराब स्थिति में रहा। दीपावली के दिन दिल्ली-एनसीआर में भीषण आतिशबाजी हुई है। दिल्ली के आनंद विहार में भी AQI बेहद खराब स्थिति में रहा। 1 नवंबर सुबह 6 बजे AQI 395 पर रहा। आनंद विहार में AQI 395, अशोक विहार में 324, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 394, चांदनी चौक में 336 और द्वारका सेक्टर में 375 रहा।

जहांगीरपुरी में AQI 387, मुंडका में 370, आरके पुरम में 395 है।

 

दिल्ली सरकार ने लोगों में पटाखे न छोड़ने को लेकर जागरूकता के लिए 377 टीमें बनाई थीं लेकिन यह भी असरदार नहीं हुआ। 24 घंटे अगर मिलाकर देखें तो दिल्ली गुरुवार को ही 307 औसतन AQI रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड (CPCB) ने यह आंकड़ा जारी किया है। आनंद विहार में हालात अब गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। 

क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह?
हवा में PM2.5 प्रदूषक बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती है। आयशा हेल्थ केयर हॉस्पिटल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. शाहिद अख्तर बताते हैं कि अगर हवा में पॉल्यूटेंट्स PM2.5 ज्यादा हैं तो इस स्थिति को बेहद खराब माना जाता है। लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर बेहद जरूरी न हो तो बाहर कम निकलें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए अगले कुछ दिन, मॉर्निंग वॉक के लिए सुरक्षित नहीं हैं। 

पंजाब में भी हवा खराब
ऐसा नहीं है कि सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में हालात ऐसे हैं। पंजाब और चंडीगढ़ में भी AQI खराब स्थर पर ही है। दिल्ली में बीते साल कड़े प्रतिबंधों की वजह से AQI 218 पर रहा लेकिन इस साल प्रदूषण की स्थिति बिगड़ गई। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, देश के सबसे खराब स्तर पर है। 

 AQI में आंकड़ों का खेल समझिए 
दिल्ली में अक्तूबर के बाद से ही धुंध की स्थिति बनी रहती है। दिल्ली सरकार ने साल 2017 से ही पटाखों पर बैन लगाया है लेकिन लोग दीपावली में भी नहीं मानते हैं। दिल्ली में स्थिति प्रतिबंधों के बाद भी ऐसी ही बनी हुई है।  अगर AQI 0 से 50 के बीच है तो इसे अच्छा माना जाता है। 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को औसत, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब, 401 से 450 के बीच को गंभीर और 450 से ऊपर को बेहद गंभीर माना जाता है। 

Related Topic:#Diwali

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap