logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजौरी गार्डन रेस्तरां में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इलाके में दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Rajouri Garden fire news

दिल्ली रजौरी गार्डन फायर, Image Credit: X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक रेस्तरां में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। यह आग रजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के सामने जंगल जंबूरी रेस्टोरेंट में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

समाचार एजेंसी PTI को अतुल गर्ग ने बताया कि, 'हमें दोपहर 2.01 बजे राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।' 

इमारत से धुएं का विशाल गुबार उठा

आग लगने के बाद इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गई। अधिकारियों ने आग बुझाने के काम को आसान बनाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आग की घटना का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें इलाके की इमारत से धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया। 

 

Related Topic:

और पढ़ें