logo

ट्रेंडिंग:

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, आज बारिश भी बढ़ाएगी परेशानी

राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR dense fog today

दिल्ली का मौसम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। पूरे उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई है जिससे कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई है। जीरो विजिबिलिटी होने के कारण संभावित रूप से आज उड़ान और ट्रेन सेवाएं बाधित हो सकती हैं। 

 

दिल्ली में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने दिन के लिए न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने का अनुमान भी जताया है।

देखें बुधवार सुबह की जीरो विजिबिलिटी 

 

ठंडी हवाओं से होगी परेशानी

आईएमडी की विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यह भी अनुमान लगाया गया है कि सुबह के समय ठंडी हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 4 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेगी। शाम और रात में धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस बीच दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए बेघर लोगों को रैन बसेरों में शरण लेते देखा गया। लोग आश्रयों में कंबल ओढ़कर सोते देखे गए।

हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और यूपी का क्या हाल?

मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने का भी अनुमान है। इस बीच, हरियाणा चंडीगढ़ और पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 18 जनवरी तक और पंजाब और यूपी में 19 जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में दिखा ठंड का कहर, 3 की मौत 3 हजार से ज्यादा बीमार

पालम में जीरो विजिबिलिटी 

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। विभाग ने कहा, आज सुबह साढ़े चार बजे से पालम में दृश्यता शून्य रही और दक्षिण-पूर्वी हवाएं 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।' दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap