logo

ट्रेंडिंग:

शीतलहर का कहर, उड़ानें रद्द, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़ें मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में कोहरे की घनी चादर नजर आ रही है। 1 मीटर आगे तक कुछ नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा ही हाल है।

Delhi NCR

कश्मीर से लेकर दिल्ली तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। (तस्वीर-PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर जारी है। खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो ने ऐलान किया है कि मौसम की वजह से उड़ानें रोकी जा रही हैं। शनिवार की सुबह उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया है।

दिल्ली इंटनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने पर रात 12.05 पर एक पोस्ट किया, 'यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेटेड जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।'

देश के मौसम का हाल क्या है?
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भीषण कोहरा छाया है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम है। वजह यह है कि सामने कुछ नजर नहीं आ रहा है। उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी शीतलहर की स्थिति बन गई है। 

दिल्ली में बीते कई दिन से कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। (तस्वीर-PTI)

पहाड़ों पर क्या हाल है?
हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। 5 और 6 जनवरी को चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले में हल्की बर्फबारी हो सकती है। शिमला, कांगड़ा और मंडी में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 

उत्तराखंड में 5 जनवरी 5 जनवरी और 6 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में भी 5 और 6 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

जगह-जगह उड़ानें प्रभावित
इंडिगो ने रात 1 बजे पोस्ट किया, '#6ETravelAdvisory: दृश्यता कम होने की वजह से #DelhiAirport पर प्रस्थान और आगमन फिलहाल रोक दिए गए हैं।' एयरलाइन ने यह भी कहा कि उड़ान शुरू होने पर भी भीड़भाड़ की वजह से देरी हो सकती है।



एयर इंडिया ने एक्स पर 1.16 बजे अपडेट में कहा कि घने कोहरे की वजह से दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर दिन करीब 1,300 विमानों की आवाजाही होती है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap