logo

ट्रेंडिंग:

झमाझम बारिश बढ़ाएगी ठंड, जानिए कब से बदलेगा मौसम?

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में अभी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट आएगी। 11 जनवरी को बारिश हो सकती है।

Cold Weather

पश्चिम बंगाल के नादिया में अलाव सेंकते लोग। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिहार से लेकर दिल्ली का हाल एक जैसा है। सुबह-सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया है और शीतलहर पड़ रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो रहा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। वजह यह है कि IMD ने पूर्वानुमान लगाया है कि 11 जनवरी को उत्तर भारत में बारिश हो सकती है। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में गलन और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। 11 जनवरी के बाद बारिश हो सकती है। 

सावधान रहें, संभलकर चलें
अगर आप सुबह-सुबह बाहर निकल रहे हैं तो संभलकर निकलें। कई राज्यों में सुबह कोहरे की वजह से 50 मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से बचें। दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में कोहरे का प्रकोप साफ नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा अगले 3-4 दिनों का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक सिंधू-गंगा के मैदानी इलाकों में अगले 3 से 4 दिन घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

किस राज्य का क्या है हाल?
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़: हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 8 जनवरी से 10 जनवरी के दौरान भीषण कोहरा छाया रहेगा। सड़कों पर दृश्यता कम होगी। 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित रहेगी। 


जम्मू-कश्मीर: जम्मू और कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। गलन बढ़ी रहेगी। कुछ इलाको में बर्फबारी जारी रह सकती है। 

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में भी ठंड जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान 4.36 डिग्री तक रह सकता है, अधिकतम 17.68 डिग्री तक। पर्वतीय इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रहेगा। अभी मौसम सूखा रहेगा, 11 जनवरी से फिर से बर्फबारी शुरू हो सकती है।

उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में 11 जनवरी से बर्फबारी हो सकती है, फिलहाल मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap