logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में और बढ़ेगी ठंड, इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में रात के समय तापमान लगातार गिरने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Weather update today Delhi-NCR

दिल्ली में सर्दी, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का स्वागत हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि सोमवार यानी आज दिल्ली में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

 

IMD ने बताया कि 16 दिसंबर को तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, अगले तीन दिनों तक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति रह सकती है। पंजाब-हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। 16 और 17 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता कम हो जाएगी। 

अगले हफ्ते भी तापमान में रहेगी गिरावट

सोमवार यानी आज न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस वजह से सुबह कंपकपी बनी रहेगी। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत भी मिलेगी। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-NCR में ठंड और बढ़ गई है। रविवार को दिल्ली का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था। 

 

नए साल तक और सर्दी बढ़ने की उम्मीद

गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली मौसम केंद्र के अनुसार, सुबह धूप निकलने से कुछ राहत मिली है लेकिन जैसे ही शाम होती है शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड बढ़ जाती है। रात के समय भी कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अभी बनी रहेगी और आने वाले समय में सर्दी और बढ़ने का पूर्वानुमान है। नए साल तक दिल्ली एनसीआर में और अधिक सर्दी बढ़ेगी। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें