logo

ट्रेंडिंग:

Delhi-NCR में गरज तड़क के साथ झमाझम बारिश, अब AQI में होगा सुधार

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर घटा है। झमाझम बारिश की वजह से हवा में मौजूद प्रदूषण कम हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिन भर बिजली चमकेगी और बारिश होगी।

Delhi NCR Rain

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश हुई है। (तस्वीर-PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई है। शुक्रवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बारिश हुई है। दिल्ली में गरज-तड़क के साथ बारिश होगी। शनिवार को भी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली-NCR के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह-सुबह धुंध भी देखा जा रहा है। 

दिल्ली में बढ़ी ठंड, साफ हुई हवा

दिल्ली में बारिश की वजह से हवा साफ हो गई है।  ठंड भी बढ़ गई है। हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है, धीरे-धीरे शाम तक 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में दिल्ली में फिर शीतलहर पड़ सकती है। 


कितना अधिकतम होगा तापमान?
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बारिश की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अगर धूप भी हुई तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुवार को दिल्ली का AQI 345 दर्ज किया गया, अब सुधार होने की उम्मीद है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap