logo

ट्रेंडिंग:

बारिश या लू के थपेड़े? दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों का कैसा रहेगा मौसम

मई में दिल्ली-एनसीआर का मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार की बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली और अगले पांच दिन भी मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

weather update today

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली-NCR में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। तेज चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। 17 मई को अचानक मौसम ने करवट लिया और बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन 18 मई को बढ़ती गर्मी और तेज धूप से लोगों को परेशानी हुई। 19 मई यानी आज की बात करें तो दिल्ली-NCR का मौसम  गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

 

आसमान ज्यादातर साफ रहेगा लेकिन दोपहर में हल्के बादल छा सकते हैं। हवा में नमी कम होगी और हवा की स्पीड 10-20 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ सकता है। बारिश की संभावना आज बहुत कम है लेकिन अगले कुछ दिनों में 20 से 21 मई के बीच हल्की बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। दिल्ली में AQI 150-200 के बीच रह सकता है जो मध्यम से खराब श्रेणी में है। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रियंका सेनापति, ज्योति मल्होत्रा के साथ जोड़ा जा रहा नाम?


अन्य राज्यों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए हैं। 

हीटवेव अलर्ट

राजस्थान में 19-21 मई तक भीषण गर्मी और लू चले की चेतावनी है।तापमान 42-46 डिग्री तक जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश: दक्षिण-पश्चिम यूपी में 19-20 मई को लू का अलर्ट है। तापमान 42-45 डिग्री रह सकता है। 

हरियाणा और पंजाब: कुछ इलाकों में 19-20 को गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान 41-44 डिग्री के बीच रहेगा। 

मध्य प्रदेश: पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-22 मई तक लू की स्थिती बनी रहेगी। तापमान 42-45 डिग्री तक रहने की संभावना है। 

गुजरात और विदर्भ: 19-21 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी है। 

 

बारिश और आंधी का अलर्ट 

हिमाचल प्रदेश: 19-20 मई को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। शिमला, कुल्लू, और चंबा जैसे इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड: 19-21 मई को भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तरकाशी और चमोली जैसे इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर: 19-20 मई को भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। तापमान 0 डिग्री से नीचे जा सकता है। 

पंजाब और हरियाणा: 20-21 मई को हल्की बारिश और तेज हवाओं  की संभावना है। 

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा): 19-20 मई को गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। झारखंड में ओले भी पड़ सकते हैं।

दक्षिण भारत (केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु): 19-22 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी।

 

यह भी पढ़ें: गौरव गोगोई Vs CM सरमा, असम की सियासत में PAK की चर्चा क्यों?

मौसम का मिजाज

उत्तर-पश्चिम भारत: गर्मी और लू का प्रकोप लेकिन 20 मई से हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: बारिश और आंधी से मौसम ठंडा रहेगा लेकिन ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा।

दक्षिण भारत: मॉनसून से पहले की बारिश से मौसम सुहावना लेकिन जलभराव और बिजली गिरने का जोखिम है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap