logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घने कोहरे से ढकी राजधानी दिल्ली और नोएडा, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

दिल्ली एनसीआर में आज घना कोहरा छाया रहा जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शीत लहर दिनभर चल रही है, जिस वजह से लोग ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं।

Delhi-NCR heavy fog today

दिल्ली का मौसम, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल रही है। दिल्ली में लोग कड़क धूप के लिए तरस गए हैं। शु्क्रवार सुबह करीब 5 बजे की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें हर जगह घना कोहरे की चादर बिछी हुई है।

 

आज 3 जनवरी की सुबह दिल्ली से लेकर नोएडा तक विजिबिलिटी बहुत कम है। नए साल के आगमन के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। पिछले 2 दिनों से तापमान कम होने की वजह से धूप भी हल्की खिली। आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को कोई राहत नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने राजधानी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। 

आज का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूरे दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं। बात करें दिल्ली के सबसे ठंडे इलाकों की जहां सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया वो है- पालम, लोधी रोड, आया नगर, नजफगढ़, नरेला, पूसा, पीतममुरा और राजघाट। 

 

इस हफ्ते होगी बारिश?

इस हफ्ते बारिश होने के आसार कम है लेकिन कोहरा और शीतलहर बढ़ सकती है। IMD ने आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान लगया है। न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी विजिबिलिटी कम देखी गई। न्यूज एंजेंसी ANI द्वारा साझा की गई यह वीडियो दिल्ली के अक्षरधाम इलाके का है जो घने कोहरे से लिपटा दिखाई दे रहा है। खुद को गर्म रखने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

 

ड्राइवरों से सावधानी बरतने की सलाह

IMD के अनुसार, घने कोहरे की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है, जिससे यात्रा और बाहरी गतिविधियां और भी प्रभावित होंगी। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर गाड़ियां धीमी गति से चल रही है। अधिकारियों ने ड्राइवरों से सावधानी बरतने, फॉग लाइट का उपयोग करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें