logo

ट्रेंडिंग:

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली से लेकर राजस्थान तक पारा 3 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। आज कैसा रहेगा मौसम आइये जान लें।

Delhi-NCR weather update today

दिल्ली का मौसम, Image Credit: PTI

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश के बाद से ठंड और बढ़ गई है। दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ओला पड़ने से तापमान और भी गिरने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात खराब हो रहे हैं। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, अगले हफ्ते तक मौसम ठंडा बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में आज यानी 30 दिसंबर को सुबह के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका है। 

 

इन राज्यों का क्या हाल?

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा बना हुआ है जिससे सर्दी और तेज हो गई है। राजस्थान के माउंट आबू में तापमान 8 डिग्री नीचे चला गया है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 

 

दिल्लीवालों को और सताएगी ठंड

बात करें दिल्ली-NCR की तो आने वाले दिनों में यहां मौसम और बिगड़ सकता है। ठंडी हवाओं के साथ-साथ यहां बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। आज भी दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा, जंहा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन नए साल में पारा और नीचे गिरने की संभावना है। आने वाले 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। पिछले शुक्रवार और शनिवार के बीच दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश के साथ ही शहर की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार आया है। सोमवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 रहा। 

 

दिल्ली में 101 साल में दिसंबर में सबसे ज्यादा हुई बारिश

शुक्रवार और शनिवार के बीच दिल्ली में 101 साल में दिसंबर में सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap