logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में आज भी कोहरा-बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

dealhi weather

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। (फोटो-PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण दिल्ली की अहम सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश से कई जगहों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। 


बेमौसम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार क लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक जा सकता है।

स्मॉग या कोहरे के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दिल्ली के अलावा नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में स्मॉग या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। रुक-रुक कर बारिश होने की भविष्यवाणी भी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 30 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। पिछले 15 साल में दिसंबर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 


मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को 42.8 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के इतिहास में ये 5वां दिसंबर रहा, जब इतनी ज्यादा बारिश हुई। 1997 के बाद ये पहला दिसंबर था, जिसमें इतनी ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap