logo

ट्रेंडिंग:

चलती गाड़ियों के दरवाजे खोलने वाले पर एक्शन, बाइक समेत दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने वायरल स्टंटबाज पर एक्शन लिया है। आरोपी चलती गाड़ियों के दरवाजे खोलता था। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने न केवल नाराजगी जताई, बल्कि आरोपी के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की।

Delhi News

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीरें। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चलती गाड़ियों के दरवाजे खोलने वाले दो स्टंटबाजों पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान तुषार पुनिया के तौर पर हुई है। वह खजूरी खास का रहने वाला है। युवक ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी, इसमें बाइक सवार दो युवक चलती बस और लोडर वाहन के दरवाजे खोलते दिख रहे हैं। 

 

सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर बेहद नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि चलते वाहनों के दरवाजे अचानक खोलने से कोई भी हादसा हो सकता है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस आरोपियों की जांच की। सटीक जानकारी मिलने के बाद आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: संविधान सुधारों का हवाला देकर तारिक को धमकी, बांग्लादेश में फिर होगा बवाल?

 

पुलिस के मुताबिक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो डाले थे। वह चलती गाड़ियों के दरवाजे सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए डालता था। इसके अलावा वह स्टंटबाजी भी करता है। न्यू उस्मानपुर थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने सूत्रों के आधार पर आरोपी की जानकारी जुटाने के बाद उसे दबोचने में सफलता हासिल की। 

 

यह भी पढ़ें: असम में एक दूसरे के खिलाफ कैसे नेरेटिव बना रहे हैं कांग्रेस और बीजेपी?

 

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह बिना पंजीकरण प्लेट वाली बाइक से छोटे और खतरनाक वीडियो बनाता था। वायरल रील में युवक ट्रैफिक में चलती गाड़ियों के दरवाजे खोल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125,  281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39, 194, और 194D के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

 

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा, 'सड़क नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना न्यू उस्मानपुर ने न्याय संहिता की धारा 281 और MV एक्ट के तहत स्टंटबाजों के खिलाफ शिकंजा कसा।'

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap