logo

मूड

ट्रेंडिंग:

20 में 13 सबसे प्रदूषित शहर भारत में, कहां खड़ा है पाकिस्तान?

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पाकिस्तान के 4 शहर आते हैं। भारत इस लिस्ट में टॉप पर बना है। पढ़ें रिपोर्ट।

Air Pollution

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के 13 शहर, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं। सबसे प्रदूषित शहर  की लिस्ट में भारत के ही दो शहर हैं। पहला सबसे प्रदूषित शहर बर्नीहाट है, दूसरा सबसे प्रदूशित शहर दिल्ली है। दिल्ली की हवा में वायु में PM 2.5 कणों की औसत सांद्रता 91.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाई गई है। PM 2.5 वे सूक्ष्म कण होते हैं, जिनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि ये कण गाड़ियों के धुएं, औद्योगिक उत्सर्जन, पराली जलाने और धूल से पैदा होते हैं। ये फेफड़ों और रक्तप्रवाह में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और सांस की बीमारियों, हृदय रोग और कैंसर का कारण बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना हादसे में हताश क्यों है बचाव टीम? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

 

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में खास क्या है?
वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 के मुताबिक दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 शहर ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा प्रदूषण है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिर्फ 17% शहर WHO की वायु प्रदूषण दिशा-निर्देशों को पूरा कर सके। 138 देशों और क्षेत्रों में से 126 (91.3%) ने WHO के वार्षिक PM2.5 मानक से अधिक प्रदूषण दर्ज किया। PM2.5 का स्तर, 5 μg/m³ होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें6-12 महीनों की कठिन ट्रेनिंग लेते हैं खोजी कुत्ते, कैसे होता है चयन?



दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहर
1. बर्निहाट, भारत
2. दिल्ली, भारत
3. करागंडा, कजाकिस्तान
4. मुल्लानपुर, भारत
5. लाहौर, पाकिस्तान
6. फरीदाबाद, भारत
7. अन जामेना, चाड
8. लोनी, भारत
9. नई दिल्ली, भारत
10.  मुल्तान, पाकिस्तान
11. पेशावर, पाकिस्तान
12. सियालकोट, पाकिस्तान
13. गुरुग्राम, भारत
14. गंगानगर, भारत
15. होटन, चीन
16. ग्रेटर नोएडा, भारत
17. भिवाड़ी, भारत
18. मुजफ्फरनगर, भारत
19. हनुमानगढ़, भारत
20. नोएडा, भारत

यह भी पढ़ें: आजाद कश्मीर से फ्री फिलिस्तीन तक, जादवपुर यूनिवर्सिटी में बवाल क्यों?

रिपोर्ट क्यों है भरोसेमंद?
इस रिपोर्ट में 138 देशों, क्षेत्रों और प्रदेशों में स्थित 8,954 स्थानों पर 40,000 से अधिक वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों से प्राप्त डेटा का उपयोग किया गया है। इसका विश्लेषण IQAir के वायु गुणवत्ता वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है।

 

Related Topic:#Air Pollution

और पढ़ें