सिविल एविएशन रेग्युलेटर DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर 22.20 करोड़ रुपये का बड़ा जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह फैसला दिसंबर 2025 में हुई बड़ी उड़ान गड़बड़ी की जांच के बाद आया है।
दिसंबर 2025 में 3 से 5 तारीख तक इंडिगो की बहुत सारी उड़ानें रद्द हुईं और तमाम फ्लाइट्स में देरी हुई। इस दौरान कंपनी ने 2,507 उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दीं और 1,852 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इससे भारत के कई हवाई अड्डों पर 3 लाख से ज्यादा यात्री फंस गए।
यह भी पढ़ें: नई धमकी: ग्रीनलैंड पर जो अमेरिका से सहमत नहीं उस पर टैरिफ लगाएंगे ट्रंप
गड़बड़ी का कारण क्या था?
DGCA ने एक जांच समिति बनाई थी। जांच में पता चला कि इंडिगो ने अपनी उड़ानों को बहुत ज्यादा ऑप्टिमाइज (अधिकतम उपयोग) करने की कोशिश की। क्रू (पायलट और केबिन स्टाफ) के काम के समय के नए नियमों (FDTL) का ठीक से पालन नहीं किया। सॉफ्टवेयर सिस्टम कमजोर थे और मैनेजमेंट की निगरानी में भी कमी थी। इससे छोटी-छोटी समस्याएं बहुत बड़ी हो गईं।
सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई
-
इंडिगो के CEO को चेतावनी दी गई कि उन्होंने पूरी स्थिति पर ठीक से नजर नहीं रखी।
-
COO (अकाउंटेबल मैनेजर) को भी चेतावनी मिली।
-
ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट को उनके मौजूदा पद से हटाने और कोई जिम्मेदारी न देने का आदेश दिया गया।
-
फ्लाइट ऑपरेशंस के डिप्टी हेड और अन्य अधिकारियों को भी चेतावनी मिली।
जुर्माना कितना और क्यों?
यह जुर्माना अलग-अलग कारणों से लगाया गया। जैसे कि-
यह भी पढ़ें: एलन मस्क के बच्चे की मां ने ग्रोक के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा?
DGCA ने इंडिगो को 50 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी जमा करने को कहा है। यह गारंटी कंपनी के सुधारों के बाद ही धीरे-धीरे वापस मिलेगी। सुधार चार मुख्य क्षेत्रों में होने हैं - लीडरशिप, क्रू प्लानिंग, डिजिटल सिस्टम और बोर्ड की निगरानी।
यात्रियों के लिए राहत
हालांकि, इंडिगो ने कोशिश करके जल्दी से अपनी सेवाएं बहाल कर दीं। यात्रियों को रिफंड और अनिवार्य मुआवजा देने के अलावा 10,000 रुपये का 'Gesture of Care' वाउचर भी दिया, जो 12 महीने तक वैलिड है।
DGCA का मैसेज
DGCA ने कहा कि सुरक्षा और नियमों का पालन सबसे महत्वपूर्ण है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो और पायलट, क्रू और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।
यह घटना इंडिगो के 19 साल के बेहतरीन रिकॉर्ड में एक बड़ा झटका है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि वह अपनी कमजोरियों को दूर कर और मजबूत बनेगी।