logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 19 जून को वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को घोषणा की कि गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 19 जून को कराए जाएंगे।

bye election in 4 states schedule

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: PTI

भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 19 जून को वोट डाले जाएंगे और 23 जून को मतों की गिनती की जाएगी। ये पांचों विधानसभा सीटें या तो किसी विधायक के इस्तीफे या फिर निधन की वजह से खाली हुई थीं। अब जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट शामिल हैं।

 

Related Topic:#election commission

और पढ़ें