logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘बाल अच्छे नहीं लग रहे…’ सहायक प्रोफेसर ने मुंडवा दिया छात्र का सिर

तेलंगाना के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पर छात्र का सिर मुंडवा देने का आरोप लगा है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Telangana Medical College

सांकेतिक चित्र (Pic Credit- Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना के खम्मम जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक सहायक प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने एक छात्र को नाई की दुकान पर ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। इस घटना को लेकर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना 12 नवंबर की बताई जा रही है।

 

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री, दामोदर राजा नरसिम्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

सीनियर्स ने दिया बाल कटवाने का सुझाव

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रैगिंग का मामला नहीं है। शुरुआत में, कुछ सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में फर्स्ट ईयर के छात्र से कहा कि उसकी हेयरस्टाइल मेडिकल कॉलेज के लिए उचित नहीं है और उसे बाल कटवाने चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने मुंडवा दिया सर

छात्र ने अपने बाल छोटे करवाए, लेकिन फिर एंटी-रैगिंग कमेटी के प्रभारी सहायक प्रोफेसर, जो हॉस्टल में रहते हैं, ने कहा कि उसकी हेयरस्टाइल अजीब लग रही है। इसके बाद वे छात्र को नाई की दुकान पर ले गए और उसका सिर मुंडवा दिया।

 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद, कॉलेज प्रिंसिपल ने सहायक प्रोफेसर को हॉस्टल से हटाने का आदेश दिया और मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की। प्रिंसिपल ने कहा कि सहायक प्रोफेसर का ऐसा व्यवहार उचित नहीं था। वहीं, सहायक प्रोफेसर का कहना है कि उनका उद्देश्य छात्र को अनुशासित करना था, न कि अपमानित करना।

Related Topic:#Telangana

और पढ़ें