logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पुष्पा' बनकर फरार चल रहे थे जहांगीर, नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लाई बंगाल STF

तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल लाया जा रहा है। वह अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता हैं।

Jahangir Khan

जहांगीर खान। Photo Credit: JahangirKhan/X

तृणमूल कांग्रेस के नेता जाहंगीर खान को नेपाल बॉर्डर के पास स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। जाहंगीर खान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बीते महीने फलता सीट पर फिर से हो रहे मतदान से दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था। जहांगीर खान जहांगीर खान पर 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ करने का आरोप है।

दक्षिण 24 परगना जिले में उन्होंने कथित तौर पर बीजेपी के प्रतीक पर टेप चिपकाकर ईवीएम में टेंपरिंग करने की कोशिश की थी। जहांगीर पर ऐसे कई संगीन आरोप पहले भी लगते रहे हैं। उनके बारे में विपक्षी नेता कहते रहे हैं कि वह जोड़ तोड़ करके तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने थे। वह अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं। अब पुलिस उनसे कई राज खुलवाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: बंपर जीत की ओर BJP, नाम वापस लेने के बाद भी जहांगीर खान को कैसे मिले वोट?

क्यों गिरफ्तार हुए हैं जहांगीर खान?


जहांगीर खान को कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान के मद्देनजर उन्हें गिरफ्तारी से छूट मिली थी, अब उन्हें एक बार जेल जाना पड़ सकता है। जहांगीर खान, तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता हैं। उनकी गतिविधियों को लेकर विपक्ष हमेशा सवाल उठाते रहा है। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा है कि शुभेंदु अधिकारी 2020 तक, जहांगीर के सारे अपराधों के बारे में जानते थे फिर भी चुप थे।

बंगाल चुनाव में खुद को बताया था 'पुष्पा'

बंगाल चुनावों के दौरान जहांगीर खान ने खुद को 'पुष्पा' बताया था। उन्होंने पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की 'सिंघम' वाली छवि पर कहा था कि, 'अगर वह सिंगम है  तो वह पुष्पा हैं, झुकेंगे नहीं।' जैसे ही पश्चिम बंगाल में सरकार बनी, उन्होंने नेपाल का रुख कर लिया।    

                                                 

यह भी पढ़ें: 80 विधायक, 58 बागी, ममता बनर्जी के घर आए सिर्फ 8, TMC खत्म हो गई?

नेपाल बॉर्डर के पास पकड़े गए जहांगीर खान

तृणमूल कांग्रेस के नेता जाहंगीर खान को नेपाल बॉर्डर के पास स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। जाहंगीर खान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बीते महीने फलता सीट पर फिर से हो रहे मतदान से दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था। 


जिस आरोप में पकड़े गए, वह क्या है?

जहांगीर खान पर 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ करने का आरोप है। दक्षिण 24 परगना जिले में उन्होंने कथित तौर पर बीजेपी के प्रतीक पर टेप चिपकाकर ईवीएम में टेंपरिंग करने की कोशिश की थी। पुलिस अब पूछताछ में आगे की जानकारी जुटा रही है।

Related Topic:#West bengal news#TMC

और पढ़ें