logo

ट्रेंडिंग:

'सोरोस से रिश्ता क्या?', सोनिया से गिरिराज सिंह ने पूछा सवाल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संसद में एक पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। पोस्टर में अमेरिकी अरबपति और सोनिया गांधी की तस्वीरें हैं। तस्वीरों का कैप्शन है, उस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

Sonia Gandhi

लोकसभा में पोस्टर लेकर संसद भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (तस्वीर-PTI)

संसद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के कनेक्शन को लेकर हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि जॉर्ज सोरोस और सोनिय गांधी का गठजोड़ है और देश के खिलाफ विदेशी साजिश के जरिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। संसद में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह अनोखे अंदाज में पोस्टर पॉलिटिक्स कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह के हाथों में सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस की अलग-अलग तस्वीरें हैं। तस्वीरों का कैप्शन विवादित है। एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'सोरोस से तेरा रिश्ता क्या, सोनिया जवाब दें।' दूसरी तस्वीर पर लिखा है कि यह रिश्ता क्या कहलाता है। गिरिराज सिंह और निशिकांत दुबे जैसे कई बीजेपी सांसदों ने संसद में जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी की लिंकिंग को लेकर खबरें चलाई हैं। 

क्यों ऐसा पोस्टर लेकर आए गिरिराज सिंह?
बीजेपी जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी के बीच कनेक्शन के दावे कर रही है। बीजेपी का कहना है कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन प्रोजेक्ट (OCCRP) की रिपोर्ट भारत विरोधी ही होती है। गौतम अडानी के खिलाफ ओसीसीआरपी से लेकर हिंडनबर्ग तक ने भ्रामक रिपोर्टिंग की है। इन दोनों संस्थाओं को जॉर्ज सोरोस फंड देते हैं।

बीजेपी का कहना है कि कश्मीर पर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाली इन एजेंसियों के साथ सोनिया गांधी का संबंध है। बीजेपी का कहना है कि सोनिया गांधी फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) की उपाध्यक्ष रही हैं, इस संस्था को जॉर्ज सोरोस फंड देते हैं। 

जॉर्ज सोरोस कौन हैं?
जॉर्ज सोरोस अमेरिकन उद्योगपति हैं। उनकी कंपनी सोरोस फंड मैनेजमेंट लिमिटेड पर हमेशा आरोप लगते हैं कि यह संस्था कई देशों की सरकारों के खिलाफ दुष्प्रचार चलाती है। जॉर्ज सोरोस पर देशों की सरकारों को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं। भारत पर उनके रुख को लेकर कई बार सवाल उठे हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap