logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमानी नरवाल मर्डर केस: 1 आरोपी गिरफ्तार, SIT से बड़े खुलासे की उम्मीद

हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक शख्स को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता की मौत की जांच के लिए एक SIT गठित की गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Himani Narwal

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल। (File Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या पर हंगामा बरपा है। कांग्रेस नेता की लाश सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिली थी। राज्य पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हिमानी नरवाल, कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ताओं में शुमार थीं। वह अक्सर राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा जैसे दिग्गजों के साथ नजर आती थीं।

हिमानी नरवाल की लाश रोहतक-दिल्ली हाइवे पर सांपाला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में बंद मिला था। रविवार को ही विपक्ष के हंगामे के बाद हरियाणा पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। हिमानी के चेहर पर चोट के निशान भी थे। नाक में खून के थक्के जमे थे।

SIT कर रही जांच, 4 टीमें तैनात
रोहतक पुलिस की 4 टीमें, संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। हिमानी नरवाल रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। उनकी लाश पर चोट के गहरे निशान थे। हिमानी नरवाल के परिवार ने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि जब तक कातिलों का पता नहीं चलता, अंतिम संस्कार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: सूटकेस में मिली कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की लाश

हिमानी की मां ने हत्या पर क्या कहा?
हिमानी की मां सविता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस में उसकी कम समय में बढ़ती लोकप्रियता से लोग जलते थे। वह अपने बेटे जतिन के साथ रोहतक आई थीं। हिमानी की मां ने कहा, 'पार्टी में कोई भी शख्स उसके बढ़ते कद से ईर्ष्या कर सकता है। कुछ और भी हो सकता है।'

हिमान की हत्या पर क्या कह रहे कांग्रेसी नेता?
हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने हिमानी नरवाल की हत्या पर गम जाहिर किया है। हिमानी कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था। वह कानून की पढ़ाई कर रही थीं, बीते एक दशक से वह कांग्रेस पार्टा का हिस्सा थीं। 

हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी के लिए देर रात तक काम करती थीं। उन्होंने अपना जीवन ही कांग्रेस को समर्पित कर दिया था। हिमानी की मां ने कहा, 'आखिरी बार मैंने उससे 27 फरवरी को बात की थी। उसने कहा था कि वह अगले दिन पार्टी के कार्यक्रम में व्यस्त रहेगी, लेकिन बाद में उसका फोन बंद मिला।'

यह भी पढ़ें: भारत कैसे भाषा पर लड़ने लगा? पढ़ें हिंदी विरोध की पूरी कहानी

उन्होंने कहा, 'जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, हम उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मेरे बड़े बेटे की कई साल पहले हत्या की गई थी, तब भी मुझे न्याय नहीं मिला।' शनिवार दोपहर को हिमानी नरवाल की हत्या की सूचना उनके घरवालों को दी गई थी। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने वारदात की उच्चस्तरीय छानबीन की मांग की थी।

 


और पढ़ें