logo

ट्रेंडिंग:

'नीचे गिरा और विस्फोट हो गया', चश्मदीद ने बताई अजित पवार के प्लेन क्रैश की कहानी

महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश को अपनी आंखों से देखने वाले एक शख्स ने बताया है कि आखिर यह हादसा कैसे हो गया। 

ajit pawar plane crash

हादसे में हुआ अजित पवार का निधन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का हवाई जहाज उनके ही गृह क्षेत्र बारामती में बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा इतना भीषण था कि अजित पवार समेत जितने भी लोग प्लेन में सवार थे सबकी मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अजित पवार का शव अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे को अपनी आंख से देखने वाले एक शख्स ने बताया है कि गिरते ही प्लेन में विस्फोट हुआ और आग लग गई थी।

 

इस हादसे के बाद देश की तमाम शख्सियतों ने दुख जताया है। उधर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। शरद पवार मुंबई में थे, वह भी अपनी पत्नी के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे के बाद बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: 44 साल पहले शुरू हुआ था सफर, अजित पवार कब, क्या-क्या बने?

 

फिलहाल, यह नहीं पता चल पाया है कि हादसे की वजह क्या थी। इस प्लेन में दो क्रू मेंबर, अजित पवार और उनके दो सहयोगी यानी कुल 5 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई से बारामती जा रहा यह प्लेन एक चार्टर प्लेन था जिसका नंबर VTSSK, LJ45 था। बताया गया है कि यह प्लेन बारामती में उतरने की कोशिश कर रहा था लेकिन क्रैश हो गया।

चश्मदीद ने क्या-क्या बताया?

 

एक चश्मदीद ने बताया है, 'बहुत दुख भरी घटना है। जब यह प्लेन नीचे आ रहा था तो ऐसा लग रहा था कि उसका क्रैश हो जाएगा। हम सोच ही रहे थे कि तभी क्रैश हो गया। हमने लगा नहीं कि क्रैश हो गया है। एक बार को लगा कि एयर स्ट्रिप पर उतरा है लेकिन क्रैश हुआ और उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया।'

 

यह भी पढ़ें: हर किसी से दोस्ती, ना काहू से बैर, राजनीति के 'अजीत' पवार की कहानी

 

 

वह आगे बताते हैं, 'विस्फोट होने के बाद जब हम देखने आए तो उसमें आग लग गई थी। उसके बाद 4-5 विस्फोट और हुए। तब तक और लोग आ गए थे, लोगों ने कोशिश की कि बचाया जा सके लेकिन बड़ी आग थी इसलिए कुछ नहीं किया जा सका। हमारे लिए यह बहुत दुख की बात है कि उसमें अजित दादा भी थे। हम बता नहीं सकते कि कितना दुख है। हमने देखा कि पायलट ने भी कोशिश की थी लैंडिंग की लेकिन यह हो नहीं पाया। हवाई पट्टी के 100 फुट नजदीक आकर यह हादसा हो गया।'

Related Topic:#Ajit pawar

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap